राजनीति

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव में मुजफ्फरनगर से वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने की वोटिंग

LP Live, Muzaffarnagar: कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष  पंडित सुबोध शर्मा सहित जनपद के सभी प्रदेश प्रतिनिधि(पीसीसी डेलीगेट्स) मुख्यालय पहुचें। उन्होंने पदाधिकारी के चयन के लिए मताधिकार का प्रयोग किया। इनमे पूर्व चेयरमैन पुरकाजी नसीम मियां, गुफरान काजमी, महफूज राणा, देवेन्द्र कश्यप, गीता काकरान, लियाकत राव, सीमा दत्त शर्मा, संगीता रानी महेश्वरी,अब्दुल्ला आरिफ़, बिल्किस चौधरी, पूर्व मंत्री दीपक कुमार, हरेंद्र त्यागी, सविता रानी, गीता राणा, सतीश सहरावत आदि ने कांग्रेस पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर अपना अपना वोट दिया। इस दौरान अनिल दत्त शर्मा, धीरज महेश्वरी, विरेन्द्र गुर्जर, सगीर मलिक और इकराम पहलवान भी कांग्रेस पार्टी मुख्यालय लखनऊ में उपस्थित रहे। जिसके बाद सभी पदाधिकारी राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी धीरज गुर्जर, प्रदीप नरवाल और तौकीर आलम, राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी, राज बब्बर, डॉ निर्मल खत्री, शीला कौल सहित कई वरिष्ठ नेताओं से भी शिष्टाचार भेंट की। इसके बाद  कांग्रेस कमेटी मुख्यालय पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संस्थापक सर सैयद अहमद ख़ान की 205 वीं जयंती उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाईं।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button