दुनियादेश

ओम बिरला ने केन्याई नेताओं से वैश्विक मुद्दों पर की चर्चा

लोकसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में केन्या पहुंचा भारतीय संसदीय शिष्टमंडल

विश्व में शांति व विकास के लिए आतंकवाद खात्मे का किया आह्वान
LP Live, New Delhi: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के नेतृत्व में केन्या और तंजानिया के दौरे पर पहुंचे भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने केन्या के उप राष्ट्रपति महामहिम रिगाथी गचागुआ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों पर ज़ोर दिया।

लोकसभा सचिवालय ने कैंप कार्यालय नैरोबी के हवाले से यह जानकारी देते हुए बताया कि केन्या में इस मुलाकात के दौरा ओम बिरला ने कहा कि भारत और केन्या के ऐतिहासिक रूप से घनिष्ठ संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों देशों ने उप निवेशवाद के विरूद्ध संघर्ष किया। वहीं भारत और केन्या आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में साझा दृष्टिकोण रखते हैं, इसलिए उन्होंने शांति और विकास के लिए आतंकवाद को खत्म करने के सामूहिक प्रयासों के लिए आग्रह किया। संयुक्त राष्ट्र में भारत और केन्या के सहयोग का उल्लेख करते हुए बिरला ने वैश्विक मंचों पर दोनों देशों के बीच घनिष्ठ सहयोग का आह्वान किया। भारत की जी20 अध्यक्षता का उल्लेख करते हुए उन्होंने भारत के जी20 कार्यकाल की प्राथमिकताओं पर जोर दिया और आश्वासन दिया कि भारत जी20 ढांचे में ग्लोबल साउथ के मुद्दों को शामिल करने का प्रयास करेगा।

अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन की पहल
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस मौके पर जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों पर ज़ोर देते हुए कहा कि भारत पहले ही अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन की पहल कर चुका है और नवीकरणीय स्रोतों से ऊर्जा के दोहन की दिशा में कार्य कर रहा है। दोनों गण्यमान्य विशिष्टजनों ने दोनों देशों के बीच व्यापारिक, आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों के विस्तार और पीपल टू पीपल कॉन्टैक्ट को बढ़ाने के विषय में भी चर्चा की।

समकक्ष केन्याई के साथ बैठक
इस यात्रा के पहले बिरला ने केन्या नेशनल असेंबली के अध्यक्ष मूसा मासिका वेतांगुला ई.जी.एच. के साथ भी बैठक की। बिरला ने दोनों देशों के बीच विकासशील संबंधों में केंद्र बिंदु के रूप में संसद के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि भारत-केन्या संसदीय मैत्री समूह दोनों देशों के सांसदों के बीच घनिष्ठ संपर्क के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने कहा कि भारत दोनों देशों के बीच मजबूत संसदीय संबंधों को प्रोत्साहित करता है। बिरला ने केन्या गणराज्य के राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर विलियम रूटो को भी हार्दिक बधाई दी।

केन्या के विकास में भारतीयों का योगदान
लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने केन्या में रह रहे भारतीय मूल के लोगों का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय लोग केन्या के आर्थिक विकास में योगदान दे रहे हैं और दोनों देशों के बीच परस्पर लाभकारी और शांतिपूर्ण संबंध बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। दोनो समुद्री पड़ोसियों के बीच ऐतिहासिक संबंधों पर चर्चा की। बिरला ने जोर देकर कहा कि भारतीय कुशल कामगार आज के वैश्वीकृत बाजार में प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं और दोनों देशों के आर्थिक विकास में योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि कोविड के विरूद्ध भारत ने बढ़-चढ़ कर नेतृत्व किया और दुनिया भर के देशों को बड़ी संख्या में टीके उपलब्ध कराए। बिरला ने चिकित्सा पर्यटन में भारत और केन्या के बीच घनिष्ठ सहयोग पर भी जोर दिया। बिरला ने मूसा मासिका वेतांगुला ई.जी.एच. को भारत आने का निमंत्रण भी दिया। इससे पहले, केन्या के विदेश और प्रवासी मामलों के कैबिनेट सचिव डॉ. अल्फ्रेड एन. मटुआ, ईजीएच ने बिरला से मुलाकात की। नैरोबी आगमन पर लोक सभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के नेतृत्व में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल (आईपीडी) का भारतीय उच्चायोग और केन्याई सरकार के अधिकारियों ने स्वागत किया।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button