उत्तर प्रदेशदिल्ली-एनसीआर

आजादी की लड़ाई में यूपी का अहम योगदान: आनंदी बेन

उत्कृष्ट कार्य के लिए कई क्षेत्र के लिए बांटे पुरस्कार

उत्तर प्रदेश दिवस के उद्घाटन समारोह में बोली राज्यपाल व मुख्यमंत्री
LP Live, Chandigarh: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन ने उत्तर प्रदेश का विश्व में एक गौरवपूर्ण स्थान बताते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई अगली पंक्ति में रहकर यूपी ने अहम योगदान दिया है। राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मंगलवार को यहां ‘उत्तर प्रदेश दिवस’ समारोह का शुभारम्भ करते हुए यह बात कही।

राज्यपाल आनंदी बेन ने कहा कि यह राज्य सांस्कृतिक विरासत में विस्तृत और बहुआयामी प्रदेश है। उत्तर प्रदेश की विशेषता है कि यहां का प्रत्येक जनपद अपने किसी न किसी विशेष उत्पाद एवं शिल्प कला के लिए जाना जाता है। प्रदेश सरकार इसको प्रोत्साहित भी कर रही है। आज प्रदेश अपने प्राचीन गौरव को बनाये रखने के साथ विकास के नये आयाम स्थापित कर रहा है। राज्यपाल ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार संस्कृति, अध्यात्म और धर्म की पावन भूमि उत्तर प्रदेश के विकास और जनता के कल्याण के लिए निरन्तर सेवाभाव से काम कर रही है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार अलग-अलग क्षेत्र में नीतियां एवं योजनाएं बनाकर कार्य कर रही है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति अत्यन्त मजबूत हुई है। राज्य सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी वर्ग के लोगों को शासकीय योजनाएं पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है।

राज्यपाल ने वितरित किये पुरस्कारइस दौरान राज्यपाल आनंदी बेन ने कारीगरों और हस्तशिल्पियों को ‘माटी कला बोर्ड’ तथा खादी एवं ग्रामोद्योग पुरस्कार से सम्मानित किया है। वहीं उन्होंने विभिन्न खिलाड़ियों को ‘लक्ष्मण पुरस्कार’ तथा ‘रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार’, 16 कलाका

रों को ‘स्वामी विवेकानन्द यूथ अवार्ड’ तथा 05 हस्तशिल्पियों को ‘राज्य हस्तशिल्प पुरस्कार’ प्रदान किये हैं। इस मौके पर वर्ष 2020

-21 के लिए सुश्री ज्योति शुक्ला, सुश्री नेहा कश्यप को रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार तथा मोहित यादव, राहुल सिंह एवं जनार्दन सिं

ह यादव को लक्ष्मण पुरस्कार से यहां सम्मानित किया गया है। वर्ष 2021-22 के लिए सुश्री मनीषा भाटी, श्रीमती तरुणा शर्मा को रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार तथा मोहम्मद आरिफ और राधे श्याम सिंह को लक्ष्मण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। प्रदेश के दिव्यांग

खिलाड़ियों ने भी देश और दुनिया में उत्तर प्रदेश के गौरव को बढ़ाने का कार्य किया है। बैडमिण्टन के लिए गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई, तीरंदाजी में विवेक तथा शूटिंग के लिए दीपेन्द्र सिंह को यहां सम्मानित किया गया है।

समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह हमारे लिए गौरव की बात है कि हमें लोकतंत्र की जननी कहे जाने वाले दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में जन्म लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। महाभारत में उल्लेख है कि ‘दुर्लभं भारते जन्म मानुष्यं तत्र दुर्लभम्’। भारत में जन्म लेना कठिन है, वहीं मनुष्य के रूप में जन्म लेना और भी दुर्लभ है। उत्तर प्रदेश को भारत की आत्मा कहा जाता है। ऐसे राज्य में जन्म लेना सभी के लिए गौरव की बात होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश भारत की आध्यात्मिक तथा सांस्कृतिक विरासत का प्रतिनिधित्व करता है। यह राज्य बाबा विश्वनाथ की भूमि, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्मभूमि, लीलाधारी भगवान श्रीकृष्ण की पावन जन्मभूमि तथा लीलाभूमि, मां गंगा, यमुना, सरस्वती के पवित्र संगम प्रयागराज एवं तथागत गौतमबुद्ध की पावन भूमि का प्रदेश है। ऋषि-मुनियों तथा भारत की वैदिक परम्परा से लेकर देश की आजादी की लड़ाई में और आधुनिक भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका का निर्वहन करने वाला उत्तर प्रदेश आज अपना 74वां स्थापना दिवस का कार्यक्रम उत्साह व उमंग के साथ आयोजित कर रहा है।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button