ट्रेंडिंगदेशराजनीतिव्यापार

मोदी कैबिनेट की किसानों को सौगात: मंजूर किये 35 हजार करोड़ रुपये

उर्वरकों पर किसानों मिलेगी 24475 करोड़ की सब्सिडी

केंद्र सरकार ने चंद्रयान-4 मिशन पर भी लिया अहम फैसला
LP Live, New Delhi: पीएम मोदी कैबिनेट ने बुधवार को कई महत्वपूर्ण फैसले किये किये है। ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ की रिपोर्ट को मंजूरी के अलावा केंद्र सरकार ने किसानों को भी बड़ी सौगात दी है। मोदी कैबिनेट में पीएम अन्नदाता आय संरक्षण अभियान-पीएम-आशा के लिए 35,000 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। वहीं, एनपीके उर्वरकों के लिए 24,475 करोड़ रुपये की सब्सिडी आवंटित करने को मंजूरी दी गई है।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीय कैबिनेट लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए बताया किपीएम अन्नदाता आय संरक्षण अभियान- पीएम-आशा के लिए 35,000 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। वहीं एनपीके उर्वरकों के लिए 24,475 करोड़ रुपये की सब्सिडी आवंटित करने को मंजूरी दी गई है। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की कैबिनेट ने किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए एक के बाद एक योजनाओं को मंजूरी दी है।

एनपीके उर्वरकों पर सब्सिडी मिलेगी
उन्होंने कहा आज एनपीके उर्वरकों के लिए 24,475 करोड़ रुपये की सब्सिडी आवंटित करने को मंजूरी दी गई है। पूरी दुनिया में आपूर्ति शृंखला और वैश्विक कीमतों में जो व्यवधान चल रहा है उससे किसानों को अछूता रखने के लिए सरकार ने बड़े निर्णय लिए हैं। खासकर मध्य पूर्व और रूस-यूक्रेन में संघर्ष से पैदा हुई चुनौतियों से किसानों को अप्रभावित रखने के लिए कैबिनेट ने पोषक तत्व आधारित सब्सिडी आवंटित करने का यह निर्णय लिया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान के तहत आदिवासी कल्याण के लिए 79, 156 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी गई है।

चांद पर मानव मिशन का निर्णय
कैबिनेट के फैसलों पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “चंद्रयान-4 मिशन में और अधिक तत्वों को जोड़ने के लिए विस्तारित किया गया है। अगला कदम चंद्रमा पर मानव मिशन भेजना है। इसके लिए सभी प्रारंभिक कदमों को मंजूरी दे दी गई है। वीनस ऑर्बिटर मिशन, गगनयान फॉलो-ऑन और भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन तथा अगली पीढ़ी के लॉन्च व्हीकल विकास को भी मंजूरी दी गई है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनैट की ब्रीफिंग के दौरान बताया कि चंद्रयान 4 के विस्तारित मिशन पर 2,104 करोड़ रुपये के खर्च को मंजूरी दी गई है। चंद्रयान 4 के विस्तारित मिशन के तहत अंतरिक्ष यात्रियों का एक दल चांद पर जाकर वापस आएगा। केंद्रीय कैबिनेट ने वीनस ऑर्बिटर मिशन और भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन के पहले माड्यूल को भी मंजूरी दी।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button