उत्तर प्रदेशक्राइम

27 साल पुराने धरने पर माफियाओं के खिलाफ यज्ञ

मास्टर विजय सिंह के धरने पर रविवार को यज्ञ का आयोजन हुआ

LP Live, Muzaffarnagar: भ्रष्टाचार व माफियाओं के खिलाफ लंबे समय से धरने पर बैठे मास्टर विजय सिंह ने रविवार को धरने का 28वां वर्ष शुरू होने पर हवन का आयोजन किया। भ्रष्टाचार व भू-माफियाओं के खात्मे के लिए हुए यज्ञ में नगर के लोगों ने भी भाग लिया। इस दौरान यज्ञ में आहुति देते हुए देश से भ्रष्टाचारी व माफियागिरी समाप्त कर देश को भ्रष्टाचार से मुक्ति मिलने की कामना की गई है। मास्टर विजय सिंह ने बताया कि हमारे देश और प्रदेश में माफियाओं द्वारा हो रहे अवैध कब्जे पर सख्त कार्रवाई होने की जरूरत है। उन्होंनें बताया कि वह 27 वर्ष पहले माफियों के अवैध जमीन पर कब्जे के विरोध में वह धरने पर बैठे थे, जिसमें अभी तक भी पूर्ण न्याय नहीं मिला है। यह जरूर हुआ है कि नेता और अधिकारी मानने लगे हैं कि माफियाओं द्वारा अवैध कब्जे किए गए हैं तथा कुछ अवैध कब्जे हटाए भी गए हैं। उनका कहना है कि वह माफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही की मांग अंत तक करते रहेंगे।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button