महिला शिक्षक संघ ने एकजुटता से मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस


LP Live, Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ मुजफ्फरनगर के बैनर तले वंदना बालियान के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल की धर्मपत्नी का स्वागत हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षिका राजश्री शर्मा ने दुर्गा स्तुति द्वारा किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन रुचि गर्ग व राजश्री शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा दीपशिखा जैन, पंखुड़ी गर्ग द्वारा तैयार की गई। ममता माधुरी द्वारा महिला सशक्तिकरण पर कविता रुचि गर्ग द्वारा नारी खुद में संपूर्ण, , ममता बालियान द्वारा नारी शक्ति पर कविता, सुमन द्वारा नारी की बढ़ती उम्र पर उसकी बढ़ती सुंदरता पर गीत ,अंजलि द्वारा महिलाओं के चुस्त दुरुस्त खान पान संबंधी बातें ,वंदना जैन द्वारा भजन, सरिता द्वारा महिला सशक्तिकरण पर कविता , अंजू गौर द्वारा नारी शक्ति पर स्वरचित रचना,संयोगिता चौधरी द्वारा नारी सम्मान पर विशेष विचार प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि द्वारा सभी शिक्षकोंओ को महिला दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए प्रधानमंत्री मोदी को महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत महिलाओं को शशक्त करने के लिए चलाई जा रही योजनाओं से अवगत कराया। इस दौरान वंदना बालियान ने कहा कि यह बात सही है कि महिलाएं हर क्षेत्र में परचम लहरा रही है। लेकिन यह भी कटु सत्य है कि आज भी कई जगहों पर उन्हें लैंगिक असमानता, भेदभाव झेलना पड़ता है। कन्या भ्रूण हत्या के मामले आज भी सामने आते हैं। ज्यादातर स्त्रियों को परिवार में फैसले लेने का अधिकार और आजादी नहीं मिल पाई है, जिसके लिए जागरूक होने की जरूरत है।
कार्यक्रम में सरिता ,अंजू रानी, लवी रीना, सारिका, पूनम, रचना, रितु पंवार, अन्नू गर्ग, विजयता चौधरी, नेहा कनौजिया, रूबी चौधरी, चांदनी, प्रियंका, शालिनी सिंह, कविता आदि शिक्षिकाएं उपस्थित रही।
