Select Language :

Home » एजुकेशन » मुजफ्फरनगर: 4526 युवाओं ने पहले दिन ही छोडी यूपी एसआई परीक्षा

मुजफ्फरनगर: 4526 युवाओं ने पहले दिन ही छोडी यूपी एसआई परीक्षा

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के पदों के लिए लिखित परीक्षा शनिवार को जनपद के 17 केंद्रों पर हुई। दो दिवसीय इस परीक्षा में पहले दिन पुलिस के चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच परीक्षा कराई गई। पहले दिन 4,526 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि शनिवार को परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई, जिसमें पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर 3 से 5 बजे तक रही। जनपद के निर्धारित 17 परीक्षा केंद्रों पर कुल 15,360 अभ्यर्थियों को शामिल होना था। पहले दिन 10,826 अभ्यर्थियों ने अपने भाग्य को आजमाया, जबकि 4,526 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों के बाहर सुबह से ही सघन तलाशी अभियान चलाया गया और जैमर व बायोमेट्रिक उपस्थिति के माध्यम से शुचिता सुनिश्चित की गई। मुजफ्फरनगर पुलिस प्रशासन ने परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की थी। प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ आला अधिकारियों ने लगातार भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिस के सतर्क प्रबंधन और प्रभावी निगरानी के कारण पहले दिन की परीक्षा बिना किसी बाधा के संपन्न हुई। रविवार को भी शेष अभ्यर्थियों के लिए इसी व्यवस्था के तहत परीक्षा आयोजित की जाएगी।

How to Make a News Portal

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 7 7 6 9 3
Total views : 242745

Follow us on