Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » योगी सरकार ने लिया फैसला, 26 और 27 मार्च को सार्वजनिक अवकाश

योगी सरकार ने लिया फैसला, 26 और 27 मार्च को सार्वजनिक अवकाश

लोकपथ लाइव, लखनऊ/अयोध्या। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने रामनवमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों और सरकारी कर्मचारियों को दोहरी सौगात दी है। शासन ने इस वर्ष रामनवमी के उपलक्ष्य में 26 और 27 मार्च (गुरुवार और शुक्रवार) को प्रदेश भर में सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी इस आदेश के बाद अब प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थान लगातार दो दिन बंद रहेंगे।

How to Make a News Portal

श्रद्धालुओं की आस्था और भीड़ का रखा ध्यान: सरकार का यह निर्णय रामनवमी के अवसर पर मंदिरों में उमड़ने वाली भारी भीड़ और श्रद्धालुओं की अटूट आस्था को देखते हुए लिया गया है। विशेषकर अयोध्या में ‘सूर्य तिलक’ के भव्य आयोजन के दौरान लाखों की संख्या में पहुंचने वाले भक्तों की सुगमता और सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। इस फैसले से लोग बिना किसी बाधा के धार्मिक अनुष्ठानों और दर्शन-पूजन में सम्मिलित हो सकेंगे।

कर्मचारियों के लिए बना ‘लॉन्ग वीकेंड’:  शासन के इस फैसले ने सरकारी कर्मचारियों की खुशी दोगुनी कर दी है। जिन कार्यालयों में शनिवार और रविवार का साप्ताहिक अवकाश रहता है, वहां अब लगातार 4 दिनों की छुट्टियां (26 से 29 मार्च) मिलेंगी। इससे कर्मचारी परिवार के साथ अयोध्या दर्शन या अन्य तीर्थ स्थलों की यात्रा की योजना बना सकेंगे।

 

आयकर छापे के बाद पेपर व लोहा उद्योग पर GST की टेढ़ी नजर

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 8 0 4 8 3
Total views : 253436

Follow us on