
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में संचालित जनपद के समस्त 951 परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गई है। परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को छात्र-छात्राओं में लिखित परीक्षा में भाग लिया। कक्षा दो से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने दो पालियों में अपनी शैक्षणिक योग्यता का प्रदर्शन किया।
परीक्षा डेट शीट की तिथियों के अनुसार मंगलवार को प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक हुई। इस पाली में सभी कक्षाओं के परीक्षार्थियों ने गणित जैसे महत्वपूर्ण विषय की लिखित परीक्षा दी। वहीं, द्वितीय पाली दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे के मध्य हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने संस्कृत और उर्दू विषयों के प्रश्नपत्र हल किए। परीक्षा की शुचिता और व्यवस्था को जांचने के लिए प्रशासनिक अमला पूरी तरह सक्रिय रहा। डाइट प्राचार्य के साथ-साथ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और विभिन्न ब्लॉकों के खंड शिक्षा अधिकारियों ने जनपद के कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने न केवल उत्तर पुस्तिकाओं के वितरण और कक्षों की व्यवस्था को देखा, बल्कि बच्चों से परीक्षा की तैयारियों को लेकर संवाद भी किया। बीएसए संदीप कुमार ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और उपस्थिति का प्रतिशत भी संतोषजनक रहा। आने वाले दिनों में अन्य विषयों की परीक्षाओं के साथ इस वार्षिक मूल्यांकन का समापन होगा।
भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी में डॉ. श्वेता कौशिक बनीं उपाध्यक्ष
Post Views: 77













Total views : 245868