
लोकपथ लाइव, नई दिल्ली/ मेरठ। मेरठ वालों के लिए आज का दिन खास होने वाला है। इसका कारण यह नहीं कि नरेन्द्र मोदी मेरठ में पहुंचेंगे। खास बात यह है कि पीएम मोदी आज नमो भारत ट्रेन के विस्तारीकरण व मेरठ मेट्रो का उद्घाटन कर मेरठवासियों को बड़ी सौगात देंगे। देश में यह पहला ट्रेक होगा, जहां रैपिड और मेट्रो ट्रेन एक ट्रैक पर दौडेगी।
मेरठ शाताब्दी नगर स्टेशन के पास बने हेलीपैड पर उतरेंगे मोदी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज पूर्वान्ह 11.50 बजे सफरजंग एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर से मेरठ शताब्दी नगर स्टेशन के समीप बने हेलीपैड पर दोपहर 12.20 बजे पहुंचेंगे। यहां से दोपहर 12.30 बजे शताब्दी नगर स्टेशन पर नमो भारत के विस्तार व मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करने के बाद मेरठ मेट्रो में सवार होंगे।
सीएम योगी एक दिन पहले ही पहुंचे मेरठ: पीएम के कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ पहुंचे गए थे।लगभग डेढ़ घंटे यहां रहकर उन्होंने नमो भारत-मेरठ मेट्रो के शताब्दीनगर और मेरठ साउथ स्टेशन तथा मोहिउद्दीनपुर स्थित जनसभा स्थल पर पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान जाम लगा होने पर उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जितने भी संसाधन और फोर्स आपके पास है। सभी को लगा दीजिए, लेकिन कार्यक्रम के दौरान जाम न लगे।
Post Views: 34













Total views : 218452