उत्तर प्रदेश

पेट्रोल पंप पर जांच करने पहुंची टीम, मची अफरातफरी

LP Live, Muzaffarnagar: मुजफ्फरनरग के खतौली में एक पेट्रोल पंप पर जांच करने टीम पहुंची। विधिक माप विज्ञान विभाग और आपूर्ति विभाग ने जानसठ राेड स्थित पेट्रोल पंप की जांच की। पेट्रोल-डीजल की गुणवत्ता और घटतौली को परखा। जांच के लिए तेल के सैंपल एकत्र किए गए।
 आपूर्ति विभाग एआरओ श्यामसुंदर राम, विधिक माप विज्ञान निरीक्षक शैलजा राय व आपूर्ति निरीक्षक कौमुदी पाल ने आयल कंपनी के सेल्स आफिसर अनुज गुप्ता के साथ जानसठ रोड स्थित त्रिदेव शक्ति फिलिंग स्टेशन पर जांच की। इस दौरान पेट्रोल-डीजल की गुणवत्ता और घटतौली को परखा गया। तेल की माप कराई गई। नाेजल की डिलवरी और अपमिश्रण की जांच की गई। अपमिश्रण की जांच के लिए तेल के सैंपल भी एकत्रित किए गए। अभियान से पेट्रोल पंप स्वामियों में हड़कंप मचा रहा। टीम को देखकर आसपास के पेट्रोल पंप से संचालक गायब हो गए।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button