
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री की सूचना पर लखनऊ से गठित औषधि विभाग की टीम ने मुजफ्फरनगर के जिला परिषद मार्केट में कई दवा व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर छापा मारा है।


संयुक्त कार्रवाई में मेरठ और आगरा के औषधि निरीक्षक शामिल रहे, जबकि स्थानीय औषधि निरीक्षक पवन शाक्य भी टीम के साथ मौजूद रहे। टीम ने दवाओं के स्टॉक, बिलिंग और रिकॉर्ड की गहन पड़ताल शुरू की। अधिकारियों के अनुसार जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है और 10 से अधिक प्रतिष्ठानों की जांच की जाएगी। नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। बताया जा रहा है की मुजफ्फरनगर में एक दवा एसोसिएशन के पदाधिकारी से भी गोपनीय रूप से विभागीय अधिकारियों ने पूछताछ की, जिसके साथ ही प्रतिष्ठानों को चिन्हित कर जाँच की जा रही है।

Post Views: 304












Total views : 272029