
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर कमिश्नर डा. रुपेश कुमार शुक्रवार को मुजफ्फरनगर में निरीक्षण के लिए पहुंचे। उन्होंने निरीक्षण के दौरान विभागों में जाकर वहां के कामकाज को परखा। तहसील दिवस की शिकायतों में भी उन्हें शिकायतकर्ता असंतुष्ट मिले। कमिश्नर के निरीक्षण ने सभी विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों को सतर्क रहने के लिए भी दिनभर मजबूर रखा।
समाधान दिवस की शिकायतों को गहनता से देखा
शुक्रवार को सहारनपुर मंडल आयुक्त डॉ रूपेश कुमार ने कलेक्ट्रेट, तहसील सदर और नगर पालिका का वार्षिक निरीक्षण किया है। कलेक्ट्रेट में स्थित भूलेख, क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी कार्यालय, एलबीसी पटल, नजारत आदि कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने विभिन्न पत्रावलियों को देखा है। जिनमें कमी मिली है, उनमें सुधार करने के निर्देश दिए है। इसके बाद उन्होंने सदर तहसील का निरीक्षण करते हुए समाधान दिवस रजिस्टर को देखा। रजिस्टर में दर्ज दो शिकायतकर्ताओं से उन्होंने बात की। जिसमें से एक शिकायतकर्ता ने संतुष्टि और दूसरे ने असन्तुष्टि बताई है।
गंदे पानी की आपूर्ति पर मंडलायुक्त नाराज
इसके बाद कमिश्नर ने नगर पालिका मुजफ्फरनगर का निरीक्षण किया। उन्होंने टैक्स विभाग, लेखा विभाग, निर्माण विभाग, पथ प्रकाश कार्यालय, चेयरपर्सन व ईओ के कार्यालय का भी निरीक्षण किया। कमिश्नर ने शहर में विभिन्न स्थानों पर आ रहे गंदे पानी की शिकायत पर नाराज की जताई है। उन्होंने ईओ को तत्काल प्रभाव से शहर की पेज आपूर्ति में सुधार करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने ईओ से कहा की आपूर्ति में सुधार होने की रिपोर्ट तत्काल प्रभाव से प्रस्तुत की जाए। इस दौरान डीएम उमेश मिश्रा, एडीएम प्रशासन संजय सिंह, एडीएम राजस्व एवं वित्त गजेंद्र कुमार, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, ईओ डॉक्टर प्रज्ञा सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Post Views: 73













Total views : 210152