Select Language :

Home » एजुकेशन » मां शाकंभरी विवि का शिक्षक संघ चुनाव सम्मन्न, जयवेंद्र तोमर बने अध्यक्ष

मां शाकंभरी विवि का शिक्षक संघ चुनाव सम्मन्न, जयवेंद्र तोमर बने अध्यक्ष

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर/शामली/सहारनपुर।  मां शाकंभरी विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के चुनाव रविवार को मुजफ्फरनगर के डीएवी पीजी कॉलेज में संपन्न हुए। इस चुनाव में विश्वविद्यालय से संबद्ध शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर जनपदों के 11 महाविद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लिया। सुबह से ही मतदान को लेकर कॉलेज परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल रहा। शिक्षकों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर अपने प्रतिनिधियों के चयन के लिए मतदान किया। चुनाव में देर शाम अध्यक्ष डा. जयवेंद्र तोमर को चुना गया।

How to Make a News Portal
रविवार देर शाम हुई मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए गए। मुख्य चुनाव अधिकारी ईशपाल सिंह ने बताया कि कुल 377 मतदाताओं में से 335 शिक्षकों ने मतदान किया। उपाध्यक्ष पद पर तीन, महामंत्री पद पर एक, संयुक्त मंत्री पद पर तीन, कोषाध्यक्ष पद पर एक और फुपुक्ता प्रतिनिधि के लिए दो प्रतिनिधियों के चयन के लिए मतदान कराए गए।
मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय शिक्षक संघ में अध्यक्ष पद पर डा. जयवेंद्र तोमर वीवी पीजी कॉलेज, शामली चुने गए। उपाध्यक्ष पद प्रोफेसर आभा सैनी, जैन कन्या पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर बनी। इसके साथ ही प्रोफसर मनु गुप्ता, जेवी जैन कॉलेज सहारनपुर, प्रोफेसर दिनकर मलिक, एमएस कॉलेज सहारनपुर को भी इस पद पर चुना गया।महामंत्री पद पर डॉ. सुभाष चंद्रा, डीएवी पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर चुने गए। संयुक्त मंत्री पद पर डॉ. सुभाष चौधरी छोटूराम पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर, संयुक्त मंत्री पद पर डॉ नीतू मुन्ना लाल गर्ल्स कॉलेज सहारनपुर, संयुक्त मंत्री पद पर ध्रुव कुमार गुप्ता, सनातन धर्म महाविद्यालय मुजफ्फरनगर, कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. वंदना शर्मा, जैन कन्या पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर का चयन हुआ। फुपुक्ता प्रतिनिधि डॉ. पंकज उप्रेती, गोचर महाविद्यालय रामपुर मनिहारान सहारनपुर, डॉ. टेशू कुमार, चौधरी छोटूराम पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर बनाए गए।
नव निर्वाचित अध्यक्ष जयवेंद्र तोमर ने शिक्षकों के हितों की रक्षा, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और विश्वविद्यालय के विकास के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प व्यक्त किया। चुनाव परिणाम आने के बाद पूरे क्षेत्र के महाविद्यालयों में हर्ष का माहौल रहा। शिक्षकों ने नई कार्यकारिणी से सकारात्मक बदलाव की उम्मीद जताई है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 3 8 4 1 9
Total views : 115556

Follow us on