उत्तर प्रदेशउत्तराखंडराज्यव्यापारसाहित्य- कला संस्कृति,अध्यात्म

कांवड़ मार्ग पर 10 रुपये की चाय और 70 रुपये में खाने की थाली

LP Live, Muzaffarnagar: कांवड़ यात्रा के दौरान जनपद में खाद्य पदार्थों के कांवड़ियों से ज्यादा रेट न वसूले जाएं, इसके लिए प्रशासन ने रेट लिस्ट निर्धारित की है। जिला प्रशासन ने जरूरी खाद्य पदार्थों के दाम निर्धारित किए हैं। यह रेट लिस्ट कांवड़ मार्ग व अन्य सभी जगह चस्पा की जाएगी। यह सूची कांवड़ यात्रा से पहले हलवाई, होटल, चाय की दुकान सहित जगह-जगह चस्पा किया जानी थी, लेकिन इस बार थोड़ी देरी से जारी हुई है, जो अभी सभी प्रतिष्ठानों पर चस्पा भी नहीं की गई है।

मुजफ्फरनगर में करीब एक सप्ताह पहले से सड़कों पर कांवड़ियों का आगमन हो गया था। हरिद्वार से गंगाजल लेकर जनपद में पुरकाजी, छपार होते हुए शिवभक्त कांवडिये शिव चौक से होते हुए पूरा महादेव की और प्रस्थान करते है। कांवड़ियों को जनपद में कोई परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। इसके लिए जिला प्रशासन सहित विभिन्न विभाग तैयारियों में जुटे हैं। श्रम विभाग ने डीएम के निर्देश पर जनपद में कांवड़ यात्रा के दौरान खाद्य पदार्थों के दाम निर्धारित किए हैं। इसके तहत चाय, समोसा, जूस, खाने की थाली और फल सहित अन्य आवश्यक खाद्य वस्तुओं की सूची बनाई गयी है। सूची के अनुरूप खाद्य पदार्थों की बिक्री कराने की जिम्मेदारी खाद्य सुरक्षा विभाग की है। जिला प्रशासन इसे कांवड़ मार्ग सहित जनपद में जगह-जगह चस्पा कराने में लगा है।नगर मजिस्ट्रेट पंकज सिंह राठौर ने बताया कि खाद्य पदार्थ की रेट लिस्ट कांवड़ियों की जागरूकता के लिए चस्पा कराई जा रही है। यदि किसी भी दुकानदार ने इससे अधिक दाम वसूले तो कार्रवाई होगी। वहीं कांवड़ यात्रा के दौरान चेकिंग भी की जाएगी।

कांवड़ के दौरान खाद्य पदार्थ के दाम की रेट के साथ सूची
सामग्री का नाम          मूल्य
चाय                        10 रुपये
समोसा                    15 रुपये
ब्रेड पकोड़ा               20 रुपये
जलेबी                     180 रुपये किलो

खाना                       70 रुपये थाली

कढ़ी-चावल              30 रुपये प्लेट
बेसन लड्डू                  10 रुपये पीस

घेवर सादा                   300 रुपये किलो
दूध                             70 रुपयेलीटर

मौसमी जूस                 30 रुपये गिलास

अनार जूस।                 50 रुपये गिलास

लस्सी।                         30 रुपये गिलास
सेब।                            150-200 रुपये किलो

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button