उत्तर प्रदेशराज्यशिक्षा

BSA कार्यालय में 20 दिन बाद पहुंचा कर्मचारी, छुट्टी के दौरान मचा रखी थी हलचल

अचानक गायब होने की प़ुलिस जांच में जुटी

LP Live, Muzaffarnagar:  बीएसए कार्यालय का डीसी विकास त्यागी शुक्रवार को कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने पहले की तरह ही अपनी कुर्सी पर बैठकर कामकाज भी संभाल लिया है। करीब बीस दिन से ज्यादा छुट्टी के बाद कार्यालय पहुंचने पर फाइलों को देखना शुरू तो कर दिया है, लेकिन कार्य ने रफ्तार नहीं पकड़ी है। हालांकि उनके गायब रहने की जांच अभी पुलिस कर रही है।

बीएसए कार्यालय में महत्वपूर्ण पटल देखते हैं डीसी विकास त्यागी
बीएसए कार्यालय में मीड-डे-मिल का महत्वपूर्ण पटल देख रहे जिला समन्वयक विकास त्यागी आठ अप्रैल को अपने ससुर की तबीयत खराब होने की जानकारी बीएसए को देकर छुट्टी पर गए थे। इसके बाद वह 30 अप्रैल तक छुट्टी पर चले गए थे। इसी बीच विकास त्यागी घर से भी गायब हो गए थे और आने के बाद बीएसए पर संविदा खत्म करने की धमकी सहित अन्य आरोप लगाकर खुद के गायब होने का कारण बता दिया था। हालांकि इस पर बीएसए ने भी अपनी सफाई डीएम को दी थी, जिसमें कहा था कि उनकी संविदा का नवीनीकरण उनके ही द्वारा  किया गया था। इस मामले में डीएम ने सीडीओ को जांच के आदेश दिए थे और डीसी के गायब होने के मामले में पुलिस जांच चल रही है, जिसमें दो वरिष्ठ लिपिक संदेह के घेरे में हैं। 30 अप्रैल तक की छुट्टी खत्म होने के बाद डीसी विकास त्यागी कार्यालय लौट आए। उन्होंने पटल का कामकाज देखना शुरू कर दिया है।

अब छुट्टी पर चले गए बडे बाबू: डीसी विकास त्यागी से सटे कमरे  में बैठने वाले कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक अशोक मलिक की भी तबीयत खराब हो गई है। अशोक मलिक ने बीएसए को लंबी छुट्टी का प्रार्थना पत्र देते हुए को तनाव में होने की जानकारी दी है। इसके चलते अब उनका कमरा बंद है। उधर, विकास त्यागी के गायब रहने के दौरान पुलिस ने अशोक मलिक को पूछताछ के लिए कई बार थाने में बुलाया था और अब जांच में उनकी काल डिटेल मिलने पर भी जांच चल रही है। अधिकारी उनके अवसाद में जाने के पीछे विकास त्यागी मामले में चल रही जांच को भी वजह मान रहे हैं।

बीएसए बोले: बीएसए संदीप कुमार का कहना है कि डीसी विकास त्यागी की छुट्टियां 30 अप्रैल तक ही थी। वह पहले अपने सुसर की तबियत खराब होने की जानकारी देकर छुट्टी गए थे। इसके बाद तीन दिन घर से गायब रहे और बाद में उन पर ही आरोप लगाने लगे, जो बेबुनियाद थे। पुलिस उनके गायब रहने के मामले में जांच कर रही है, ताकि षडयंत्रकारी का पता चले। विकास त्यागी के साथ वरिष्ठ कर्मचारी की माेबाईल वार्ता सामने आई है। अब वरिष्ठ लिपिक अशोक मलिक भी छुट्टी पर चले गए है, उन्होंने बीमार होने का कारण बताया है। पुलिस जांच से बचने के प्रयास किए जा रहे हैं।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button