Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » बदले मौसम में बीच दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके

बदले मौसम में बीच दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके

लोकपथ लाइव, नई दिल्ली। देश की  राजधानी दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार देर शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.8 आंकी गई। इसका केंद्र अफगानिस्तान में था।
जैसे ही भूकंप के झटके महसूस हुए, लोग डर से अपने-अपने घरों से बाहर आ गए। दफ्तरों से लोग बाहर आ गए। हालांकि कहीं से कोई जनहानि की खबर नहीं है। शुक्रवार की शाम दिल्लीवासी जब अचानक बदले मौसम के चलते घरों में बैठे हुए थे, तब भूकंप के हल्के झटकों से घबरा गए। कई लोग घरों से बाहर निकल आए। करीब पौने 10 बजे के आसपास जब लोग बदले मौसम के चलते अपने घरों में मौजूद थे, तब ये झटके महसूस किए गए। इसके चलते ज्यादातर लोगों में दहशत मच गई और वे घरों से बाहर आ गए।
हालांकि रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता कितनी थी। इसका अभी इंतजार किया जा रहा है। इससे पहले आज शाम को दिल्ली का मौसम भी बदल गया और पश्चिमी गड़बड़ी के कारण दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर बारिश ने दस्तक दे दी। बदले मौसम के चलते ज्यादातर लोग घरों में थे और जैसे ही भूकंप के झटके लगे तो वह घबराकर घरों से बाहर दौड़ने लगे।
खबरों के मुताबिक ये झटके चंडीगढ़, जम्मू और कश्मीर, हरियाणा आदि जगहों पर भी महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के क्लाफगन में बताया जा रहा है। भारतीय समयानुसार यह झटके 9.42 मिट पर महसूस किए गए, जिससे अफगानिस्तान के अलावा पाकिस्तान, तजाकिस्तान और उत्तरी भारत में यह झटके महसूस हुए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.8 दिखाई गई।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 8 4 0 5 8
Total views : 263679

Follow us on