देश

भारतीय लोकतंत्र की ताकत हैं युवा: ओम बिरला

संसद परिसर में लोकसभा अध्यक्ष ने युवा उद्यमियों का किया आव्हान

LP Live, New Delhi: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि लोकतंत्र और लोकतांत्रिक मूल्य हमारी जीवन शैली से भारत ने अपने संविधान के माध्यम से लोकतंत्र को समृद्ध बनाया है।
संसद परिसर में गुरुवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने यह बात युवा उद्यमियों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हमारी परंपराएं और संस्कृति जीवन के सभी क्षेत्रों में लोकतांत्रिक मानदंडों का पालन करती हैं। बिरला ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र की जड़ें इसकी परंपरा और संस्कृति में हैं, जो भारत की विविधता में हमारी ताकत है। उन्होंने कहा कि हमारे दुनिया के सबसे बड़े लिखित संविधान ने लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के बल पर भारत की विविधता और लोकतंत्र को पल्लवित किया है। भारतीय लोकतंत्र की जीवंतता और शक्ति का जिक्र करते हुए बिरला ने कहा कि कुछ अन्य देशों के विपरीत, हर चुनाव के बाद सत्ता का शांतिपूर्ण हस्तांतरण भारतीय लोकतंत्र की ताकत और चरित्र को उजागर करता है।

राष्ट्र की प्रगति में संसद का योगदान
राष्ट्र की समृद्धि में संसद की भूमिका का उल्लेख करते हुए बिरला ने कहा कि समय के साथ संसद ने राष्ट्र की प्रगति में योगदान दिया है। बिरला ने भारतीय युवाओं की शक्ति के बारे में कहा कि भारत के युवा अपने सकारात्मक दृष्टिकोण, योग्यता और समृद्ध सामाजिक-सांस्कृतिक विरासत के बल पर देश की प्रगति में नए आयाम जोड़ रहे हैं। बिरला ने कहा कि कानून लोगों के कल्याण के लिए होते हैं और प्रभावी कानून जनप्रतिनिधियों के बीच गुणवत्तापूर्ण चर्चा और संवाद का परिणाम होते हैं। इस संदर्भ में उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने के लिए अपनी बुद्धि और ज्ञान का उपयोग करें। उन्होंने रेखांकित किया कि युवाओं को सरकार के फैसलों और नीतियों में भाग लेना चाहिए।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button