Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ का महिला शिक्षकों से संवाद

एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ का महिला शिक्षकों से संवाद

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। पुरकाजी थाने पर मिशन शक्ति केन्द्र का निरीक्षण कर एसपी क्राइम इन्दु सिद्वार्थ ने सीधा संवाद कर महिलाओं को विभिन्न योजनाओं व हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी देकर जागरुक किया। इस दौरान उन्होंने महिला शिक्षिकाओं को पुरस्कृत करते हुए मनोबल बढ़ाया। वहीं भोपा थाना स्थित मिशन शक्ति केन्द्र व साइबर सेल का एसपी क्राइम ने निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

सोमवार को एसपी क्राइम इन्दु सिद्वार्थ ने भोपा थाने पर स्थित मिशन शक्ति केन्द्र व साइबर सैल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला सुरक्षा से संबंधित सुविधाओं व शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने साइबर से में प्राप्त शिकायतों व उनकी प्रगति की जांच कर संबंधित को दिशा निर्देश दिए। उसके बाद एसपी क्राइम ने थाना पुरकाजी स्थित मिशन शक्ति केन्द्र व साइबर सेल का निरीक्षण कर महिलाओं से सीधा संवादा स्थापित किया। एसपी क्राइम ने महिलाओं को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया गया तथा उन्हें बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न अथवा अपराध की स्थिति में वे बिना भय के थाना स्तर पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस तत्काल मामले में कार्रवाई करेगी।

उन्होंने महिला शिक्षक संघ की मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष ऊषा चौहान सहित पुरकाजी क्षेत्र की महिला शिक्षकों व अन्य महिलाओं को हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दी। इस दौरान सुमन चौहान, रितिका भारद्वाज, अभिलाषा, नूतन शर्मा, रश्मि पंवार, क्षमा सिंह, क्षमा मित्तल, मीनाक्षी स्नेही, चित्रलेखा, अनुभूति, सोनिका सिंह, दीपशिखा, निधि, स्वाति वर्मा, सुमनलता, अमिता दयाल और मंजू चौहान मौजूद रही।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 8 2 3 9
Total views : 392945

Follow us on