
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। समाज में बढ़ती मोबाइल फोन की लत एवं उसके बच्चों पर पड़ रहे दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से गुरुवार को श्री गिरधारी लाल जैन मेमोरियल पब्लिक स्कूल के तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें मोबाइल से मुक्ति विषय पर विशाल जागरूकता रैली निकालने के साथ तुलसी पार्क में हस्ताक्षर अभियान हुआ, जिसमें 500 से अधिक बच्चों व शहर के गणमान्य लोगों ने प्रतिभाग कर जागरूकता फैलाने में सहयोग किया।
रैली का शुभारंभ विद्यालय निदेशक अलका जैन एवं के एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर गंधर गौतम जैन ने नीले, काले एवं सफेद गुब्बारे उड़ाकर किया गया। जागरूकता रैली सुबह 10 बजे विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर हनुमान चौक, भगत सिंह मार्ग तथा शिव चौक मार्ग से होती हुई शिव चौक के पास गोस्वामी तुलसी पार्क पर संपन्न हुई। विद्यार्थियों के हाथों में आकर्षक बैनर, जागरूकता पोस्टर, काले ध्वज एवं प्रभावशाली नारे लिखी तख्तियां देख दुकानदारों एवं राहगीरों को मोबाइल फोन के अत्यधिक प्रयोग से होने वाली हानियों के संबंध में पोस्टर देख जागरूकता फैली। इसके बाद तुलसी पार्क में विद्यार्थियों ने दुकानदारों एवं नागरिकों से हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से यह शपथ भी दिलवाई कि वे अपने छोटे बच्चों को अनावश्यक रूप से मोबाइल फोन उपलब्ध नहीं कराएंगे तथा उनके स्वस्थ एवं संतुलित विकास के लिए समय और संस्कार प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर अलका जैन ने कहा कि मोबाइल छोड़ो, किताबों से नाता जोड़ो, स्वस्थ बचपन –उज्ज्वल भविष्य, मम्मी पापा दूर हैं —मोबाइल का कसूर है आदि नारे बच्चों को मोबाइल फोन से रोकने की जागरूकता के लिए दिए गए हैं। इस अवस पर विश्वदीप गोयल, प्रदेश वरिष्ठ मंत्री शिशु कांत गर्ग अधिवक्ता, रमा नगर, विभोर सिंघल, रुपेंद्र सैनी , विभोर सिंगल, प्रशांत चौधरी, मोहित मलिक, योगेश मित्तल सहित अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने हस्ताक्षर अभियान में भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन भूपेंद्र शर्मा ने किया और नीतू सिंगल, सोनिका गोयल, नेहा, उर्वशी, शालिनी कौशिक, रीमा गर्ग तथा प्रदीप सैनी आदि शिक्षकों का सहयोग रहा।
Post Views: 37













Total views : 216141