उत्तर प्रदेशशिक्षा

SFDAV के विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचने की मिली जानकारी

LP Live, Muzaffarnagar: साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं को ध्यान में रखते हुए सोमवार को साइबर सेल के अधिकारियों ने एसएफ डीएवी पब्लिक स्कूल में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को साइबर अपराधों से बचाने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम की शुरुआत में प्रधानाचर्य एके मोहन ने बैज लगाकर अधिकारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर सुल्तान सिंह ने छात्रों को इंटरनेट की सुरक्षित उपयोगिता और साइबर अपराध के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे आनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग, हैकिंग, और अन्य साइबर अपराधों से बचा जा सकता है। सब इंस्पेक्टर गौरव चौहान ने छात्रों को साइबर अपराधों से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी, जैसे कि मजबूत पासवर्ड का उपयोग, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करना, और सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करने से बचना। साइबर फ्रौड़ सम्बन्धित जानकारी के लिए 1930 पर फोन करके सूचना देन की जानकारी दी गई। इस दौरान सब इंस्पेक्टर धर्मराज सिंह ने भी बच्चों को जागरूक किया। प्रधानाचार्य एके मोहन ने साइबर सेल के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया और इस प्रकार के जागरूकता अभियानों को भविष्य में भी जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया। इस दौरान उमा रानी, शेखर राणा आदि मौजूद रहे।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button