उत्तर प्रदेशशिक्षा

श्रीराम कालेज में नारी सशक्तिकरण पर विचार गोष्ठी

LP Live, Muzaffarnagar: श्रीराम कालेज के सभागार में सोमवार को सशक्त नारी सशक्त राष्ट्र विषय पर एक विचार गोष्ठी हुई। इसमें मुख्य डा. सुनीता बालियान रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ कालेज चेयरमैन डा. एससी कुलश्रेष्ठ ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर डा. सुनीता बालियान ने अध्यापिकाओं व छात्राओं को कहा महिलाओं को सम्मानित स्थान देने के लिए कानून के साथ समाज की सोच में भी परिर्वतन लाने की जरूरत है। लड़की के पैदा होते ही उससे भेदभाव होने लगता है, जो कि सही नहीं है, इस व्यवस्था को बदलने में हम सभी को अपनी भागीदारी निभानी है। इसके लिए महिलाओं को अपनी आवाज बुलंद करनी होगी। इस दौरान बच्चों को ट्रैफिक नियमों के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। कालेज चेयरमेन डा. एससी कुलश्रेष्ठ ने कहा, जहां नारी का सम्मान होता है, वहां देवता वास करते हैं। नारी की पुरुष से तुलना ही संभव नही है। नारी सर्वोपरी है। इस दौरान प्राचार्या डा. प्रेरणा मित्तल आदि ने अपने विचार रखे।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button