Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » फार्मेंसी कालेज में सम्मेलन, औषधि खोज और पर्यावरण स्वास्थ्य पर मंथन

फार्मेंसी कालेज में सम्मेलन, औषधि खोज और पर्यावरण स्वास्थ्य पर मंथन

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। भोपारोड स्थित एस.डी. कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड वोकेशनल स्टडीज में ‘बायोस्टार्ट 2.0: ट्रांसलेशनल रिसर्च फॉर सस्टेनेबल ड्रग डिस्कवरी एंड एनवायरनमेंटल हेल्थ’ विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन एवं ऑफलाइन) में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अनिल कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।

फार्मेसी क्षेत्र में नवाचार की आवश्यकता:  मुख्य अतिथि अनिल कुमार ने संस्थान को बधाई देते हुए कहा कि “बायोस्टार्ट 2.0” युवाओं को औषधि खोज और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में ऐसी दवाइयों की आवश्यकता है जो प्रभावी होने के साथ-साथ पर्यावरण के अनुकूल भी हों। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जामिया हमदर्द के प्रो. फरहान जलीस अहमद और उत्तर प्रदेश फार्मेसी काउंसिल के अध्यक्ष संदीप बडोला उपस्थित रहे। उन्होंने फार्मेसी प्रोफेशनल्स को शोध और उद्यमिता के नए अवसरों से अवगत कराया।

देश-विदेश के 1000 विशेषज्ञों का जमावड़ा:  सम्मेलन में भारत सहित अमेरिका, दक्षिण कोरिया, सऊदी अरब, नेपाल और इराक जैसे देशों के लगभग 1000 शोधकर्ताओं और प्रोफेसरों ने हिस्सा लिया। एकेटीयू के कुलपति प्रो. जेपी पाण्डेय ने अपने संदेश में इस आयोजन को शोध और उद्योग के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु बताया। सम्मेलन के मुख्य वक्ता डॉ. हरीश दुरेजा (रोहतक) और डॉ. दिनेश कुमार (हरियाणा) ने सतत औषधि विकास पर तकनीकी व्याख्यान दिए।

ग्लोबल पैनल ने साझा किए विचार: ऑनलाइन माध्यम से जुड़े अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों, जिनमें यूएएमएस (USA) के डॉ. सी. कार्तिकेयन, पर्ड्यू यूनिवर्सिटी (USA) के डॉ. दिगंबर के. वाइकर और चुंग-आंग यूनिवर्सिटी (दक्षिण कोरिया) के डॉ. विनीत राज शामिल थे, ने दवाओं के सुरक्षित उत्पादन और पर्यावरणीय स्वास्थ्य के वैश्विक मानकों पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

एस.डी. ग्रुप के चेयरमैन  नीरज कुमार, सचिव ध्रुव कुमार और कॉलेज निदेशक डॉ. अरविंद कुमार ने सभी अतिथियों का सम्मान किया। अंत में डॉ. अरविंद कुमार ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन भविष्य में फार्मास्यूटिकल अनुसंधान को नई दिशा प्रदान करेंगे। कार्यक्रम में डॉ. वैशाली, डॉ. भूवानेन्द्र सिंह सहित कॉलेज का समस्त स्टाफ और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 7 8 3 1 2
Total views : 244759

Follow us on