Select Language :

Home » राजनीति » RLD जिला अध्यक्ष बदले, संजय राठी की ताजपोशी

RLD जिला अध्यक्ष बदले, संजय राठी की ताजपोशी

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में राजनीतिक जमीन मजबूत करने के लिए संगठन में फेरबदल शुरू कर दिया है। शनिवार को हस्तिनापुर क्षेत्र अध्यक्ष पद से योगेन्द्र चेयरमैन को हटाकर मुजफ्फरनगर जाट कालोनी निवासी जिला पंचायत परिषद के पूर्व चेयरमैन तरसपाल मलिक को क्षेत्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा जिलाध्यक्ष पद से संदीप मलिक से हटाकर संजय राठी की ताजपोशी हुई है।

How to Make a News Portal

बता दें कि पहली बार हस्तिनापुर क्षेत्र अध्यक्ष पर जनपद मुजफ्फरनगर निवासी तरसपाल मलिक को नवाजा गया है। तरसपाल मलिक राजनीतिक जीवन में शुरूआती दौर से रालोद से जुड़े हुए हैं। वर्ष 2001 से लेकर 2006 तक वह जिला पंचायत परिषद के चेयरमैन भी रहे। इसके बाद उनकी पत्नी स्व. सुदेशा मलिक की जिला पंचायत परिषद की चेयरपर्सन रही चुकी हैं। किसानों एवं जाट समाज सहित सभी वर्गों में तरसपाल मलिक का दबदबा माना जा रहा है। हालांकि तरसपाल मलिक मूलत: शामली जनपद के सुन्ना गांव के रहने वाले हैं।

निवर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेन्द्र चेयरमैन भी शामली से ही हैं। उधर जनपद मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष संदीप मलिक को भी पद से मुक्त कर दिया गया है। उनके स्थान पर जिलाध्यक्ष के पद पर संजय राठी की ताजपोशी हुई है। संजय राठी डीएवी कालेज में छात्र संघ अध्यक्ष से राजनीति शुरू की थी। मूलत: मंसूरपुर के पास सोंटा गांव के रहने वाले हैं। दो बार जिला पंचायत परिषद के सदस्य रह चुके हैं। संजय राठी के जिलाध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में खुशी व्याप्त है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 6 5 8 1 8
Total views : 203622

Follow us on