Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » कांग्रेस ने 2027 में यूपी फतह की बनाई रणनीति, 3 लाख पदाधिकारी किए एकजुट

कांग्रेस ने 2027 में यूपी फतह की बनाई रणनीति, 3 लाख पदाधिकारी किए एकजुट

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मंगलवार को योगी सरकार की कार्यशैली पर कड़ा प्रहार करते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव का बिगुल बजाने की रणनीति मीडिया से साझा कर दी। मुजफ्फरनगर के पचेंडा रोड स्थित रिसोर्ट में  आयोजित ईद मिलन समारोह में पहुंचे अजय राय ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस अब दमनकारी नीतियों के खिलाफ न केवल सड़कों पर है, बल्कि जहां भी अन्यायपूर्ण तरीके से बुलडोजर चलेगा या धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया जाएगा, कांग्रेस वहां मजबूती से जनता के साथ खड़ी मिलेगी, जिससे जीत का भरोसा भी बढ़ रहा है

How to Make a News Portal

शहीदों का अपमान बर्दाश्त नहीं: अजय राय

अजय राय ने शाहजहांपुर की हालिया घटना का जिक्र करते हुए सरकार पर तंज कसे।  उन्होंने आरोप लगाया कि शहीद दिवस पर सरकार ने तीन शहीदों की मूर्तियों को खंडित कराया। उन्होंने एलान किया कि कांग्रेस न केवल उन मूर्तियों को दोबारा स्थापित कराएगी, बल्कि इस कृत्य के दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) भी दर्ज कराएगी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “आज अगर भाजपा की गलत नीतियों के सामने कोई सीना तानकर खड़ा है, तो वह सिर्फ कांग्रेस है।”

3 लाख पदाधिकारी यूपी 2027 में संभालेंगे मोर्चा

यूपी प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने चुनावी रणनीति का खुलासा करते हुए बताया कि 2027 की ‘फतह’ के लिए कांग्रेस ने जमीनी स्तर पर चक्रव्यूह तैयार कर लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में 3 लाख से अधिक पदाधिकारी चुनावी तैयारियों में जुट चुके हैं। युवाओं और मजदूरों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाली इस सरकार को उखाड़ फेंकना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य है।

महंगाई और गिरती साख पर निशाना

केंद्र सरकार को घेरते हुए अविनाश पांडेय ने कहा कि वर्तमान सत्ताधारियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की साख को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दाम आम आदमी की कमर तोड़ रहे हैं और राहुल गांधी संसद से सड़क तक निरंतर जनता की आवाज उठा रहे हैं।

भाजपा के लिए विपक्ष एकजुटता का आह्वान

कार्यक्रम में पत्रकारों से वार्ता के दौरान अविनाश पांडे ने आगामी चुनावों के लिए विपक्षी दलों की एकजुटता पर जोर दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सतपाल कटारिया, पूर्व सांसद सईदुज्जमा, सलमान सईद, और दिनेश पाल, सुबोध शर्मा, युगल किशोर भारती समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंच से हुंकार भरते हुए नेताओं ने कहा कि 2027 का चुनाव प्रदेश की दिशा और दशा बदलने वाला साबित होगा।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 8 0 3 3 6
Total views : 252603

Follow us on