Select Language :

Home » राजनीति » मुजफ्फरनगर में राकेश पुंडीर, गाजियाबाद में डा. संजीव शर्मा बने कोर्डिनेटर

मुजफ्फरनगर में राकेश पुंडीर, गाजियाबाद में डा. संजीव शर्मा बने कोर्डिनेटर

लोकपथ लाइव, लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उत्तर प्रदेश में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को नई जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान को मजबूत करने के लिए मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश पुंडीर को कोर्डिनेटर बनाया है। इसके साथ ही अन्य सभी जिलो में भी यह जिम्मेदारी नेताओं को सौंपते हुए संयुक्त सूची जारी की है।

मुजफ्फरनगर में जिलाध्यक्ष रह चुके राकेश पुंडीर

मुजफ्फरनगर में कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रभारी जिलाध्यक्ष राकेश पुंडीर का नाम उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी की गई मनरेगा बचाओ संग्राम के लिए बने कोर्डिनेटर की सूची में मुजफ्फरनगर के लिए शामिल किया गया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पार्टी की कार्य समिति द्वारा मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान को प्रदेश में मजबूती से चलाए जाने के लिए जिला व शहर कमेटी में कोर्डिनेटर की जिम्मेदारी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को दी गई है। कोर्डिनेटरों के साथ बैठक कर कार्य समिति समय-समय पर समीक्षा करेगी। हालांकि देखा जाए तो उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अपने नेताओं व कार्यकर्ताओं को जिला व शहर स्तर पर सक्रिय करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। वहीं पुरानी योजनाओं को लेकर भी जागरूक करने में जुट गई है।

गाजियाबाद, शामली, बिजनौर आदि जिले में यह बने कोर्डिनेटर

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मनरेगा बचाओ संग्राम का गाजियाबाद में कोर्डिनेटर डा. संजीव शर्मा को बनाया। इसके अलावा शामली में चौधरी आलम, बिजनौर में मौ. सलीम अकबर, सहारनपुर में डा. राजीव को बनाया गया है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 7 9 7 3
Total views : 392347

Follow us on