
संगीता, जतिन,अफज़ल, अदिति पैनल ने सभी पदो पर जीत दर्ज कर रचा इतिहास
लोकपथ लाइव, नई दिल्ली(ओ.पी. पाल): प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया के इतिहास में स्वतंत्र पत्रकार संगीता बरुआ ने अध्यक्ष पद के चुनाव जीतकर दर्ज कर नया इतिहास रचा है। मसलन अपनी स्थापना के 68 साल बाद प्रेस क्लब को पहली महिला अध्यक्ष मिली है। यही नहीं शनिवार को हुए प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया के चुनाव में संगीता बरुआ के पूरे प्रगतिशील पैनल ने इस चुनाव में सभी पदों पर जीत दर्ज की है।
प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया की कार्यकारिणी के सभी पदों पर संगीता, जतिन,अफज़ल, अदिति पैनल के सभी उम्मीदवारों ने शानदार जीत हासिल कर एक नया इतिहास रच दिया यानी उनके सभी सदस्य भारी मतों से विजयी रहे। सभी विजयी पदाधिकारियों और कार्यसमिति के सदस्यों को को एक तरफा जीत मिली। क्लब के उपाध्यक्ष पद पर जतिन गांधी, महासचिव पद पर अफज़ल इमाम चुने गए। जबकि संयुक्त सचिव पद पर पी आर सुनील और कोषाध्यक्ष पद पर अदिति राजपूत पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके थे। इसके अलावा 16 सदस्यीय प्रबंधन समिति पर भी इसी पैनल के सभी सदस्यों ने जीत दर्ज की। स्वतंत्र पत्रकार संगीता बरुआ ने अध्यक्ष पद के चुनाव में शानदार जीत दर्ज दर्ज करके क्लब को पहली महिला अध्यक्ष दिया। प्रेस क्लब की स्थापना के 68 साल बाद संगीता पहली महिला अध्यक्ष निर्वाचित हुई है। वहीं उनके साथ उनके पूरे प्रगतिशील पैनल ने इस चुनाव में जीत दर्ज की। पहली बार महिला अध्यक्ष मिलने के अलावा इन चुनाव में यह भी ख़ास बात यह रही कि ज़्यादातर पदों पर स्वतंत्र पत्रकार जीते हैं। हालांकि इस बार प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया के लोगों ने अपना कोई पैनल नहीं दिया था। पिछले पांच सालों में तमाम तरकीबें आजमाने के बावजूद जब वो सफल नहीं हुए तो उन्होंने एक तरह से समर्पण की मुद्रा अपना ली है।


किसे कितने वोट मिले
प्रेस क्लब के अध्यक्ष पद के लिए संगीता बरुआ पिशारोटी को 1,019 वोट मिले। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी अतुल मिश्रा को 129 और अरुण शर्मा को 89 वोट ही मिल सके। जबकि महासचिव पद के लिए अफज़ल इमाम को सर्वाधिक 948 वोट मिले और उन्होंने ज्ञान प्रकाश को हराया, जिन्हें 290 वोट मिले। वहीं उपाध्यक्ष पद पर 1,029 वोट लेने वाले जतिन गांधी चुने गए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 900 से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया। इससे पहले अदिति राजपूत (कोषाध्यक्ष) और पीआर सुनील (संयुक्त सचिव) निर्विरोध चुन लिए गए थे। कार्यकारणी के 16 सदस्यों में इसी पैनल के अभिषक कुमार सिंह, अग्रज प्रताप सिंह, अशोक कौशिक, डा.प्रेम भूखंडी, जहानवी सैन, जावेद अख्तर, कालोल भट्टाचार्यजी, मनोज शर्मा, नयनिमा बासु, नीरज कुमार, पब्बा सुरेश बाबू, प्रवीण जैन, रेज्यल लस्कर, स्नेहा भोरा, सुनील कुमार, वेद प्रकाश पांडेय विजयी रहे।

पत्रकारों को नई टीम से उम्मीद
प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया चुनाव में संगीता बरुआ के नेतृत्व में निर्वाचित कार्यकारिणी से पत्रकारों को उम्मीद हैं कि न केवल सभी लोग मिलकर प्रेस क्लब को सुचारू रूप से संचालित करेंगे, बल्कि इस दौर में पत्रकारों के सामने आने वाली चुनौतियों का भी आगे बढ़कर मुकाबला करेंगे। वहीं जरूरत के मुताबिक उनके बुनियादी अधिकारों की रक्षा और उनके ऊपर बढ़ते हमलों का भी मुंहतोड़ जवाब देने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। और हमेशा की तरह राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकारों के आंदोलन का परचम भी अपने हाथ में उठाएंगे।











Total views : 142635