Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » नायब तहसीलदार बने आकाश पाल का मुजफ्फरनगर में स्वागत

नायब तहसीलदार बने आकाश पाल का मुजफ्फरनगर में स्वागत

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की प्रतिष्ठित पीसीएस परीक्षा में सफलता का परचम लहराने वाले होनहार आकाश पाल का गृह जनपद आगमन पर जोरदार अभिनंदन किया गया। आकाश पाल के रजिस्ट्रार पद पर चयनित होने की खुशी में समाज के लोगों ने रेलवे स्टेशन से ही उन्हें गाजे-बाजे के साथ फूल-मालाओं से लाद दिया।

How to Make a News Portal

 मुजफ्फरनगर के बसंत विहार निवासी रामपाल के सुपुत्र और मूल रूप से तिगरी निवासी आकाश पाल की इस उपलब्धि पर बसंत विहार और उनके पैतृक गांव में उत्सव का माहौल है। जिला पंचायत सदस्य और भाजपा नेता तरुण पाल ने आकाश पाल का विशेष सम्मान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पीसीएस जैसी कठिन परीक्षा में सफलता आकाश के कठिन परिश्रम, धैर्य और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। यह गौरव केवल उनके परिवार का नहीं, बल्कि पूरे मुजफ्फरनगर जनपद और समाज का है।

तरुण पाल ने युवाओं का आह्वान किया कि वे आकाश पाल जैसे मेधावियों से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में ऊंचे लक्ष्य निर्धारित करें। इस गौरवपूर्ण क्षण में परिजनों के चेहरे गर्व से खिले नजर आए। इस अवसर पर राजपाल, रामपाल, राज सिंह पाल, देशपाल, विकास पाल, रेलवे अधिकारी मुकेश पाल, राजेंद्र सिंह, योगेश कुमार, मनोज प्रधान, विनय कुमार और बिल्लू पाल सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 8 3 8 8 2
Total views : 263305

Follow us on