उत्तराखंडलाइफस्टाइल- बाल जगत, महिला जगतशिक्षासाहित्य- कला संस्कृति,अध्यात्म
शुभांगी जैन को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मिला स्थान


LP Live, Muzaffarnagar: शहर के मोहल्ला जैन मिलन विहार निवासी मेधावी छात्रा कुमारी शुभांगी जैन पुत्री स्व. रोहित जैन ने जनपद को गौरवान्वित किया।

शुभांगी जैन ने जैन समाज द्वारा आयोजित राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता में पूरे देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इस प्रतियोगिता में करीब आठ राज्यों से 350 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था, जिसमें पहला पुरस्कार जिला रामपुर निवासी निर्भय जैन व दूसरा पुरस्कार मुजफ्फरनगर की निवासी कुमारी शुभांगी जैन ने प्राप्त किया। इस राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता का संचालन पिछले करीब 10 वर्षों से कराया जा रहा है। इन दोनों मेधावियों को गणिनी आर्यिका सुभूषण मति माताजी द्वारा आशीर्वाद देकर सम्मानित किया गया। शुभांगी की इस उपलब्धि पर जिले भर से बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
