Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » अटेवा की नई कार्यकारिणी बनी, प्रीत वर्धन मंडल उपाध्यक्ष व डा. दीपक गर्ग बने जिला संयोजक

अटेवा की नई कार्यकारिणी बनी, प्रीत वर्धन मंडल उपाध्यक्ष व डा. दीपक गर्ग बने जिला संयोजक

LP Live, Muzaffarnagar:  एनएमओपीएस के राष्ट्रीयअध्यक्ष एवं अटेवा-पेंशन बचाओ मंच उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने मुजफ्फरनगर की जिला कार्यकारिणी में संगठनात्मक परिवर्तन किया है। इसके अंतर्गत जिला संयोजक प्रीत वर्धन शर्मा को सहारनपुर मंडल उपाध्यक्ष, नियुक्त किया है। वर्तमान जिला उपाध्यक्ष डा. दीपक कुमार गर्ग को नवीन जिला संयोजक मुजफ्फरनगर की जिम्मेदारी दी गई है। मनोज कुमार को जिला महामंत्री मुजफ्फरनगर बनाया गया। वहीं संगीता जावला को जिला संयोजिका मुजफ्फरनगर नियुक्त किया गया।

How to Make a News Portal

नवनियुक्त मंडल उपाध्यक्ष प्रीतवर्धन शर्मा ने बताया कि नई टीम मुजफ्फरनगर व मंडल सहारनपुर में पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली के इस जन आंदोलन को और अधिक गति व मजबूती प्रदान करेगी। जिला संयोजक डॉ दीपक गर्ग ने भी प्रदेश कार्यकारिणी को आश्वस्त किया कि जिला मुजफ्फरनगर की नई टीम आपकी अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी तथा समस्त टीम अपने आप को जिला संयोजक मानते हुए कार्य करे। उन्होंने बताया कि एक अगस्त 2025 को ओपीएस बहाली के समर्थन में सामूहिक उपवास, और 25 नवंबर  को दिल्ली में विशाल धरना प्रदर्शन होगा।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 3 0 2 1 8
Total views : 87896

Follow us on