Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » NCC कैडेट्स को फायरिंग और आपदा प्रबंधक का मिला प्रशिक्षण

NCC कैडेट्स को फायरिंग और आपदा प्रबंधक का मिला प्रशिक्षण

LP Live, Muzaffarnagar:  82वीं यूपी एनसीसी बटालियन के प्रशिक्षण सत्र में शनिवार को कैडेट्स को दो सत्रों में प्रशिक्षण किया गया। इस दौरान फायरिंग और आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण अलग-अलग सत्रों में दिया गया।

How to Make a News Portal

शनिवार को प्रथम सत्र की गतिविधियां में प्रातःकाल में कैडेट्स को फिजिकल प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद ड्रिल का अभ्यास कराया गया। चौधरी छोटूराम महाविद्यालय की फायरिंग रेंज पर कैडेट्स को निशानेबाजी का प्रशिक्षण दिया गया। कैडेट्स को मानचित्र सेट करने के तरीके बताए गए। मानचित्र अध्ययन एक महत्वपूर्ण विषय है। इसके बाद द्वितीय सत्र की गतिविधियां में कैडेट्स को आपदा प्रबंधन के बारे में बताया आपदा प्रबंधन एक महत्वपूर्ण प्रकिया है। जिसमें आपदाओं के प्रभावों को कम करने और उनके प्रबंधन के लिए विभिन्न कदम उठाए जाते हैं। आपदा प्रबंधन के मुख्य उद्देश्य तथा आपातकालीन स्थिति में आपदा से बचने के तरीके बताए गए। फर्स्ट आफिसर जयवर्धन ने कैडेट को बताया कि आपदा प्रबंधन की एजेंसियों में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और स्थानीय प्रशासन की ईकाईयां शामिल होती हैं। आपदा प्रबंधन के माध्यम से हम जीवन और सम्पत्ति की सुरक्षा कर सकते हैं। इसके बाद कैडेट्स को विभिन्न खेल गतिविधियां कराई गई और खेलों से शरीर पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों के बारे में बताया गया।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 7 9 8 5
Total views : 392383

Follow us on