
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन की ओर से समस्त हिन्दू समाज से एक महत्वपूर्ण अपील की गई है। संगठन ने शहर की काली नदी के दूषित जल को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे सांझी माता का विसर्जन काली नदी के बजाय पवित्र जल स्थल शुक्रताल में करें। वहीं उन्होंने काली नदी की सफाई की मांग करते हुए डीएम का ज्ञापन सौंपा।
राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के नगर अध्यक्ष नवीन गोयल ने पदाधिकारियों के साथ डीएम का ज्ञापन दिया। इसमें मांग की गई कि काली नदी घाट और काली नदी पुल पर संगठन के कार्यकर्ता मुस्तैद रहेंगे। श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी साँझी माताओं की प्रतिमाओं को घाट पर मौजूद पदाधिकारियों को सौंप दें, ताकि उन्हें सुरक्षित रूप से शुक्रताल ले जाकर पूरी विधि-विधान और मर्यादा के साथ विसर्जित किया जा सके। इसके लिए 19 अक्टूबर की दोपहर तीन बजे से आठ बजे तक का समय निर्धारित किया है।
Post Views: 91












Total views : 438235