Select Language :

Home » मुजफ्फरनगर » मुजफ्फरनगर की आबोहवा नियंत्रण से बाहर, स्वास्थ्य खतरा बढ़ा

मुजफ्फरनगर की आबोहवा नियंत्रण से बाहर, स्वास्थ्य खतरा बढ़ा

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर।  जिले में वायु गुणवत्ता लगातार खराब होती जा रही है। गुरुवार को भी शहर का एक्यूआई 300 से ऊपर दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। बढ़ते प्रदूषण ने आम लोगों के जनजीवन पर सीधा असर डाला है। सुबह की हवा में धुंध और धुएं का घना मिश्रण साफ तौर पर देखा गया, जिसके कारण लोगों को आंखों में जलन, सांस लेने में तकलीफ़ और सिरदर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विशेषज्ञ चिकित्सकों की माने तो प्रदूषण स्तर बढ़ने से अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और हृदय संबंधी रोगों के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है। सरकारी अस्पतालों में सांस संबंधी शिकायतों के साथ आने वाले मरीजों की संख्या पिछले एक सप्ताह में 20 से 30 प्रतिशत तक बढ़ी है। डॉक्टरों ने बुज़ुर्गों, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। उधर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण में करने के लिए निर्माण कार्य, सड़कों पर उड़ती धूल और कचरा आदि जलाए जाने की घटनाएं को रोकने के लिए नोटिस जारी कर रहे है। यह प्रदूषण बढ़ने के प्रमुख कारण हैं।
चिकित्सक नागरिकों से मास्क पहनने, अनावश्यक बाहर निकलने से बचने और प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों पर रोक लगाने में सहयोग करने की अपील की है।

सेवायोजन विभाग के करियर काउंसलिंग कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने दिए टिप्स

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 6 9 5 0 6
Total views : 218707

Follow us on