उत्तर प्रदेशराजनीति

मुजफ्फरनगर सर्विस क्लब चुनाव की घोषणा, बदल गई व्यवस्था

सर्विस क्लब चुनाव को लेकर पहली पर एडीएम प्रशासन को सचिव को की जिम्मेदारी मिली है। पहले क्लब के पदाधिकारी होते थे सचिव। चुनाव में हाेने वाली धांधली पर रहे विशेष नजर। अलग-अलग अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

LP Live, Muzaffarnagar: सर्विस क्लब के चुनाव के लिए मुजफ्फरनगर प्रशासन ने अधिसूचना जारी कर दी है। सर्विस क्लब समिति के लिए उपाध्यक्ष, सह सचिव और कोषाध्यक्ष पदों पर चुनाव होगा। चुनाव में करीब 800 क्लब सदस्य वोट डाल सकेंगे। इस समिति में डीएम अध्यक्ष और एडीएम प्रशासन सचिव होते हैं।

एडीएम प्रशासन और सर्विस क्लब के सचिव नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया, क्लब की समिति गठन के लिए चुनाव प्रक्रिया 22 सितंबर से शुरू होगी। शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव प्रक्रिया के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। तहसीलदार सदर संजय सिंह को रिटर्निंग अधिकारी और सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचस्थानीय) संजीव कुमार को सहायक रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया गया है। डिप्टी कलेक्टर निकिता को चुनाव पर्यवेक्षक बनाया गया है। वरिष्ठ सहायक पंचस्थानीय चुनाव कार्यालय जसवंत सिंह, खालिद, कपिल कुमार चुनाव प्रक्रिया में सहयोग करेंगे। उन्होंने बताया नामांकन पत्र 22 से 23 सितंबर की शाम तक सर्विस क्लब से मिलेंगे। 24 सितंबर को सर्विस क्लब में नामांकन पत्र जमा होंगे। 25 सितंबर की दोपहर दो बजे तक नामांकन पत्र वापस रहेगी। दोपहर बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी। वोटिंग का समय 27 सितंबर को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक रहेगा। इसके बाद मतों की गिनती की जाएगी।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button