Select Language :

Home » अपराध » मुजफ्फरनगर की फर्म पर जीएसटी छापा, अफसरों ने वसूले 17 लाख रुपये

मुजफ्फरनगर की फर्म पर जीएसटी छापा, अफसरों ने वसूले 17 लाख रुपये

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। मेरठ रोड सुजडू औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एसएमआर फर्म पर राज्य वस्तु एवं सेवाकर (एसजीएसटी) की विशेष जांच शाखा (एसआईबी) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। दो दिन पहले गुपचुप तरीके से मारे गए इस छापे में व्यापक स्तर पर कर चोरी पकड़ी गई है। टीम की गहन जांच और रिकॉर्ड खंगालने के बाद फर्म में स्टॉक कम पाया गया, जिसके चलते विभाग ने 2.35 लाख के जुर्माने सहित कुल 17 लाख रुपये की नकद वसूली कर विभाग में जमा कराई है।
एसआईबी के संयुक्त आयुक्त सिद्धेशचंद दीक्षित ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि यह कार्रवाई उपायुक्त मनोज कुमार शुक्ला के कुशल नेतृत्व में गठित टीम द्वारा अमल में लाई गई। अधिकारियों ने बताया कि एसएमआर फर्म की गतिविधियों को लेकर लगातार इनपुट मिल रहे थे, जिसके बाद विभाग द्वारा फर्म की पूरी रैकी (निगरानी) कराई गई। इस दौरान टीम ने फैक्टरी से बाहर निकल रहे ट्रकों और उनके ई-वे बिलों की बारीकी से पड़ताल की।
शुरुआती जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि फैक्टरी से भारी मात्रा में माल लेकर निकल रहे कई ट्रकों के ई-वे बिल ही नहीं काटे जा रहे थे, यानी माल को सीधे तौर पर बाजार में खपाकर टैक्स चोरी की जा रही थी। ट्रकों को पकड़ने के बाद जब एसआईबी की टीम ने कारखाने के भीतर जाकर ऑन-रिकॉर्ड स्टॉक का भौतिक मिलान कराया, तो वहां भी भारी विसंगति मिली और वास्तविक स्टॉक कागजों के मुकाबले काफी कम पाया गया। विभाग की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से सुजडू औद्योगिक क्षेत्र के अन्य उद्यमियों और व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। अफसरों का कहना है कि कर चोरी रोकने के लिए आने वाले दिनों में इस तरह की जांच अभियान और तेज किए जाएंगे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 0 3 0 0
Total views : 378852

Follow us on