Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर: GST अफसरों ने पकड़ा 1.35 करोड़ का फर्जीवाड़ा

मुजफ्फरनगर: GST अफसरों ने पकड़ा 1.35 करोड़ का फर्जीवाड़ा

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जनपद में वस्तु एवं सेवाकर विभाग (GST) की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन ब्रांच (SIB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ किया है। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे स्थित संधावली बाईपास के पास संचालित ‘ग्लोबल कंस्ट्रक्शन’ नामक स्क्रैप फर्म पर छापेमारी के दौरान करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी और फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का मामला सामने आया है।
राज्य वस्तु एवं सेवाकर विभाग के संयुक्त आयुक्त सिद्धेशचंद दीक्षित के अनुसार, फर्म के विरुद्ध लंबे समय से इनपुट टैक्स क्रेडिट में हेराफेरी का संदेह था। एसआइबी के उपायुक्त मनोज कुमार शुक्ला के नेतृत्व में गठित टीम ने जब मौके पर दबिश दी, तो वहां प्रपत्रों में दर्शाए गए काम के उलट सन्नाटा मिला। कागजों में जिस स्थान पर स्क्रैप का बड़ा कारोबार दिखाया गया था, धरातल पर वह जगह पूरी तरह खाली पाई गई। मौके पर किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधि नहीं हो रही थी।
लेखा-जोखा की प्रारंभिक छानबीन में टीम के होश उड़ गए। फर्म द्वारा विभिन्न स्तरों पर 83 लाख, 11.74 लाख, 11.74 लाख और 29 लाख रुपये के अलग-अलग संदिग्ध लेनदेन के दस्तावेज मिले हैं। कुल मिलाकर प्राथमिक जांच में लगभग 1.35 करोड़ रुपये की जीएसटी गड़बड़ी पकड़ी गई है। विभाग की सख्ती के बाद फर्म संचालक ने मौके पर ही 10 लाख रुपये की धनराशि जमा कराई है। उपायुक्त मनोज कुमार ने बताया कि फर्म के सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को कब्जे में ले लिया गया है। विस्तृत जांच जारी है और आने वाले दिनों में पेनाल्टी व रिकवरी का आंकड़ा और बढ़ने की पूरी संभावना है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 7 2 3 4 6
Total views : 226060

Follow us on