
LP Live, Muzaffarnagar: महिला थाना परिसर में थाना अध्यक्ष संगीता डांगर की अध्यक्षता में मिशन शक्ति केंद्र का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सदस्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश सपना कश्यप और बीना शर्मा डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर सिविल मिशन शक्ति ने फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया।
सदस्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश सपना कश्यप ने बताया कि मिशन शक्ति केंद्र पर महिलाओं की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी, जिससे उन्हें दूसरी जगह भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके साथ ही केंद्र की ओर से महिलाओं को सुरक्षा, जागरूकता और सामाजिक अधिकारों के विषय में समय-समय पर गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस केंद्र का उद्देश्य महिलाओं और बच्चियों के लिए समग्र विकास सुनिश्चित करना है। इसमें जिन पहलुओं पर ध्यान दिया जाएगा, उनमें कौशल विकास और प्रशिक्षण के कार्यक्रम, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ योजना के तहत जागरूकता, मंत्र बंधन योजना के माध्यम से समाज में बालिकाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा आदि शामिल हैं।
इस दौरान बीना शर्मा डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर सिविल मिशन ने कहा कि “मिशन शक्ति केंद्र महिलाओं के लिए आशा और सुरक्षा का केंद्र बनेगा। यहां आने वाली हर महिला को न्याय और सहयोग मिलेगा। हमारा प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक महिलाएं इस अभियान से जुड़कर आत्मनिर्भर बनें।” इस कार्यक्रम को सफल बनाने में थाना कार्यक्रम को सफल बनाने में थाना अध्यक्ष सहित महिला थाना के सभी कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।
Post Views: 201













Total views : 86693