Select Language :

Home » अपराध » लोनी में आधी रात को प्रदूषण पर कार्रवाई, 10 गिरफ्तार

लोनी में आधी रात को प्रदूषण पर कार्रवाई, 10 गिरफ्तार

लोकपथ लाइव, लोनी (गाजियाबाद)। जनपद में प्रदूषण के बढ़ते स्तर और स्थानीय निवासियों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद प्रशासन ने लोनी क्षेत्र में सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ के कड़े निर्देश पर बुधवार की रात लोनी की अमित विहार कॉलोनी में प्रशासन की संयुक्त टीम ने जबरदस्त छापेमारी की। इस दौरान प्रदूषण फैला रही रहे लोगों का भंडाफोड़ करते हुए 10 लोगों को मौके से हिरासत में लिया गया।

How to Make a News Portal
Screenshot

आधी रात को एक्शन में दिखे अधिकारी:  ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम दीपक सिंघंवाल के नेतृत्व में नायब तहसीलदार रति गुप्ता और पुलिस बल की संयुक्त टीम ने रात के अंधेरे में चल रहे अवैध कारोबार पर धावा बोला। छापेमारी के दौरान टीम ने देखा कि अमित विहार क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से तार गलाकर धातु निकालने का काम किया जा रहा था। इन भट्टियों से निकलने वाला जहरीला धुआं क्षेत्र की वायु गुणवत्ता को तेजी से खराब कर रहा था।

मौके से 10 गिरफ्तार, कानूनी शिकंजा कसा:  प्रशासनिक टीम ने मौके पर घेराबंदी कर 10 लोगों को रंगे हाथ तार गलाते हुए पकड़ा। इन सभी आरोपियों को तत्काल पुलिस अभिरक्षण में ले लिया गया है और उनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद अवैध उपकरणों और सामग्री को भी जब्त कर लिया है।

अवैध संचालकों को एसडीएम की चेतावनी:  कार्रवाई के बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक सिंघंवाल ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि लोनी तहसील के किसी भी आवासीय या प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों का संचालन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध फैक्ट्री संचालकों पर आने वाले दिनों में शिकंजा और अधिक कसा जाएगा और इस तरह के औचक निरीक्षण अभियान निरंतर जारी रहेंगे। प्रशासन की इस अचानक हुई कार्रवाई से लोनी के अमित विहार और आसपास के इलाकों में अवैध रूप से चल रही फैक्ट्रियों के संचालकों में खलबली मची हुई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन के इस कदम की सराहना की है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 8 6 7 4 0
Total views : 272024

Follow us on