Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » एमजी वर्ल्ड विजन के छात्रों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बांधी राखी

एमजी वर्ल्ड विजन के छात्रों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बांधी राखी

LP Live, Muzaffarnagar:  एमजी वर्ल्ड विजन विद्यालय के विद्यार्थियों के रक्षाबंधन का पर्व राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ मनाया। छात्र-छात्राओं के लिए यह पल गौरांवित करने वाले रहे। राष्ट्रपति ने बच्चों का आर्शीवाद देते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

How to Make a News Portal

स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. मृणालिनी अनंत तथा सीबीएसई कोर्डिनेटर वंदना गुप्ता स्कूल के बच्चों के साथ शनिवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन पहुंचे। इसके बाद छात्र गौरांग गुप्ता, गौरी चौधरी, अव्यान जैन और एंजेल जैन ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार राष्ट्रपति मुर्मू को राखी बांधी और उनका आशीर्वाद लिया। राष्ट्रपति मुर्मू ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन और मूल्यों का पालन जीवन में सफलता की कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँ और सदैव अपने देश व संस्कृति पर गर्व करें। प्रधानाचार्या डॉ. मृणालिनी अनंत ने इस अवसर को विद्यालय के इतिहास का स्वर्णिम क्षण बताते हुए कहा कि इस तरह के अवसर विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक जुड़ाव की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि यह अनुभव उनके व्यक्तित्व विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर एमजी चैरिटेबल ट्रस्ट के चैयरमैन सतीश गोयल ने भी इस विजिट को बच्चों के भविष्य के लिए बेहतर बताया।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 2 9 8 8 9
Total views : 86382

Follow us on