Select Language :

Home » एजुकेशन » एमजी वर्ल्ड विजन के विद्यार्थियों ने किया आरआईडीएस गतिविधियों में प्रतिभाग

एमजी वर्ल्ड विजन के विद्यार्थियों ने किया आरआईडीएस गतिविधियों में प्रतिभाग

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। एमजी वर्ल्ड विजन स्कूल में विद्यार्थियों की कल्पनाशक्ति, रचनात्मक सोच और वैश्विक समझ को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आरआइडीएस गतिविधि कराई गई। वर्ल्ड ऑफ फैंटेसी नाम की थीम पर हुई गतिविधियों के अंतर्गत विद्यार्थियों ने यूके, यूएई, श्रीलंका और भारत की रोचक फैंटेसी कहानियों का अध्ययन एवं अन्वेषण किया।

How to Make a News Portal

इस दौरान कहानियों के माध्यम से बच्चों ने विभिन्न देशों की संस्कृति, कल्पनात्मक पात्रों और कथानक को समझा, जिससे उनकी सोच का दायरा और व्यापक हुआ। इस गतिविधि की उप-गतिविधि फैंटेसी ऑन पेपर के अंतर्गत विद्यार्थियों ने अपने पसंदीदा फैंटेसी पात्रों को कागज पर चित्रित किया। बच्चों ने रंगों और रेखाओं के माध्यम से अपनी कल्पनाओं को जीवंत रूप दिया, जिससे उनकी नवोन्मेषी सोच, सृजनात्मकता और कल्पनाशील अभिव्यक्ति देखने को मिली।
विद्यालय के शिक्षकों एवं प्रबंधन ने विद्यार्थियों के उत्साह और रचनात्मक प्रयासों की सराहना की और कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम आनंदपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डा. मृणालिनी अनंत सहित अन्य स्टाफ का योगदान रहा।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 6 6 1 2 2
Total views : 205456

Follow us on