Select Language :

Home » एजुकेशन » जेईई मेन्स में एमजी पब्लिक के विधान भारद्वाज का उत्कृष्ट प्रदर्शन

जेईई मेन्स में एमजी पब्लिक के विधान भारद्वाज का उत्कृष्ट प्रदर्शन

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने जेईई मेन्स 2025-26 में उत्कृष्ट परिणाम हासिल करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। इस वर्ष आए परिणाम में विद्यालय के 11 छात्र एवं छात्राओं ने उच्च पर्सेन्टाइल के साथ परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया, जिससे विद्यालय में हर्ष का वातावरण नजर आया। इसमें विशेष रूप से छात्र विधान भारद्वाज ने 94.8 पर्सेन्टाइल प्राप्त की है।

एमजी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या  मोनिका गर्ग ने बताया कि जेईई मेन्स 2025-26 में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विशेष सफलता अर्जित की है। विद्यालय के 11 छात्र-छात्राओं को इसमें सफलता मिली है। इसमें विशेष रूप से छात्र विधान भारद्वाज ने 94.8 पर्सेन्टाइल प्राप्त कर अपनी मेहनत और प्रतिभा का लोहा मनवाया।  उन्होंने बताया कि जेईई मेन्स 2025-26 में विद्यालय से छात्र विधान भारद्वाज के अलावा अर्जुन मलिक ;91.9, वंश कुमार ;91, आर्यन मान ;89.3, लवांशी बंसल ;87.8, प्रणव कुमार ;85.9, कुशाग्र गर्ग ;83.7, कृष्णा मित्तल ;83.27, विहान राज ;82.6, नव्या गोयल ;82.3 और वियांशी ;80.03 ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए उपलब्धि हासिल की।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 6 9 1 5 6
Total views : 217219

Follow us on