Select Language :

Home » एजुकेशन » एमजी पब्लिक स्कूल में कौशल विकास मेला और दशहरा उत्सव, बच्चों की प्रतिभा ने मोहा मन

एमजी पब्लिक स्कूल में कौशल विकास मेला और दशहरा उत्सव, बच्चों की प्रतिभा ने मोहा मन

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल में कौशल विकास मेले एवं दशहरा उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, नवाचार, रचनात्मकता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देने के साथ-साथ उनमें व्यावहारिक कौशल, रचनात्मक सोच और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना रहा।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान और नगरपालिका परिषद की चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विशिष्ट अतिथियों में मेघा गोयल, अनु अग्रवाल, ममता अग्रवाल, गौरव स्वरूप और राकेश बिंदल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। एमजी चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश चंद गोयल, एमजी पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन भीम सेन कंसल, उपाध्यक्ष विनीत सिंघल, कोषाध्यक्ष रोहित सिंघल और प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने अतिथियों का स्वागत किया तथा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
कौशल मेले में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
कौशल विकास मेले में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों और गतिविधियों पर आधारित स्टॉल लगाकर अपनी व्यावहारिक समझ, कल्पनाशीलता और रचनात्मक क्षमता का प्रदर्शन किया। अतिथियों ने स्टॉल का अवलोकन किया और विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों को जीवनोपयोगी कौशल प्रदान करना और उनकी छिपी प्रतिभा को निखारना भी है।

गारबा-डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियों से गूंजा एमजी वर्ल्ड विजन स्कूल

विद्यार्थियों ने मंचीय प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत की विविध नृत्य संस्कृतियों, भजनों, गीतों और संगीत की आकर्षक झलक पेश की। रामायण के प्रसंगों पर आधारित रामकथा की प्रस्तुति ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं का संदेश दिया। दशहरा उत्सव के अंतर्गत भगवान श्रीराम की विजय तथा बुराई पर अच्छाई की जीत के महत्व को दर्शाया गया। अतिथियों ने रावण के पुतले का दहन कर दशहरा पर्व का संदेश दिया।
बच्चों की प्रतिभा पहचानना सामूहिक जिम्मेदारी: कपिल देव अग्रवाल
राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनकी प्रतिभा को पहचानना तथा उसे निखारना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक बच्चा किसी न किसी विशेष प्रतिभा के साथ आगे बढ़ता है। ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी क्षमताएं प्रदर्शित करने और उन्हें विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने बच्चों को समाज, संस्कृति और भारतीय परंपराओं का ज्ञान देकर राष्ट्रहित में आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानने और उन्हें उनकी रुचि के अनुसार आगे बढ़ने का अवसर देने की बात कही। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों पर करियर को लेकर अनावश्यक दबाव न बनाने तथा उनकी रुचियों और क्षमताओं को समझने का आह्वान किया। अन्य अतिथियों ने भी विद्यालय के इस प्रयास की सराहना की।
कार्यक्रम में भाजपा नेता गौरव स्वरूप, भाजपा जिला मंत्री ममता अग्रवाल, आलोक स्वरूप, उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हनीप्रीत सिंह बेदी, श्री गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान सतपाल सिंह मान, सुनील सिंघल, दिनेश मोहन एडवोकेट, उदयवीर सिंह पोरिया एडवोकेट, एडीजीसी विक्रान्त राठी एडवोकेट, सत्यवीर सिंह, डॉ. अविनाश रमानी, मुकेश कुमार, अमित सुधा, डॉ. हरिओम शर्मा, डॉ. विनीत मिनोचा, नंदिनी मिनोचा, नीरज बंसल, रश्मि बंसल, हनी सिंह सेखो, अमरजी सिंह वधावन, पंकज चौधरी, दीपक मित्तल, राजन अग्रवाल, दीप अग्रवाल, प्रवीण अरोरा एडवोकेट, सेतु अरोरा, जितेंद्र संगल, निखिल छाबड़ा एडवोकेट, राशि चौधरी, वरदान चौधरी और जगदीश पांचाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका रितु सिक्का ने किया, जबकि छात्राओं तेजस्वी और वेदिका ने एंकरिंग की। विद्यालय की प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी अतिथियों, शिक्षकों, शिक्षिकाओं और सहयोगी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। कौशल विकास मेला और दशहरा उत्सव शिक्षा, रचनात्मकता, व्यावहारिक कौशल और भारतीय सांस्कृतिक विरासत के समन्वय का उदाहरण बना।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 7 2 4 3 9
Total views : 438582

Follow us on