Select Language :

Home » एजुकेशन » स्पोट्स मीट में नन्हें-मुन्हें बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

स्पोट्स मीट में नन्हें-मुन्हें बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। मॉम एंड मी स्कूल द्वारा ग्रैंडपेरेंट्स डे एवं वार्षिक स्पोर्ट्स डे का आयोजन हुआ। इसमें ऊर्जा और भावनात्मक वातावरण में किया गया। इस विशेष आयोजन का उद्देश्य दादा-दादी एवं नाना-नानी के प्रति बच्चों के प्रेम, सम्मान और जुड़ाव को दर्शाना था, साथ ही खेलों के माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन एवं खेल भावना का विकास करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत एवं परिचय, मार्च पास्ट एवं मशाल लाइटिंग के साथ हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. तरिणी तनेजा तथा प्रधानाचार्या प्रेरणा मित्तल ने बच्चों को मार्गदर्शन किया। इसके पश्चात नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियों, मधुर गीतों, प्रभावशाली भाषणों तथा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से सभी दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर मॉम एंड मी स्कूल की निदेशक डॉ. रिंकू एस गोयल ने सभी दादा-दादी एवं नाना-नानी का हृदय से स्वागत किया और कहा कि उनका सान्निध्य बच्चों के लिए प्रेरणा और संस्कारों का सशक्त आधार है।

इसमें प्ले ग्रुप, प्री-नर्सरी, एलकेजी, प्रेप से लेकर कक्षा एक से चार तक के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। एंट रेस, बिस्किट रेस, बैलून रेस, सैक रेस, फ्रॉग रेस एवं हर्डल रेस, पैक योर बैग जैसी खेल गतिविधियों ने कार्यक्रम में विशेष रोमांच भर दिया। नानी तेरी मोरनी, इतनी सी हँसी, दादी अम्मा मान जाओ आदि गीतों पर बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियाँ सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहीं। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों का उत्साह और आत्मविश्वास और बढ़ा।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 6 5 8 4 1
Total views : 203742

Follow us on