अपराधबिहार

पत्रकार की गोली मारकर हत्या, सीएम ने दुख जताया

LP Live, Patna: अररिया जिले में शुक्रवार सुबह एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। बताया गया है कि सुबह करीब साढ़े 5 बजे पत्रकार के घर पर चार बदमाश आए और गेट के बाहर से विमल भैया कहकर आवाज लगाई। जैसे ही उन्होंने गेट खोला, अपराधियों ने सीने में गोली मार दी। पत्रकार विमल यादव वहीं गिर गए। खून से लथपथ पत्रकार पर उनकी पत्नी की नजर पड़ी। इधर गोली की आवाज सुनकर जब ग्रामीण जुटने लगे तो सभी अपराधी मौके से फरार हो गए। मृतक की पत्नी पूनम देवी ने कहा कि विमल के भाई गप्पू यादव सरपंच थे। उनकी भी पांच साल पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसी मामले में अगले सोमवार को गवाही होनी थी। वो इसमें मुख्य गवाह थे। घटना की सूचना पर मौके पर अररिया एसडीओ शैलेश चंद्र दिवाकर और एसडीपीओ राम पुकार सिंह समेत रानीगंज थाना की पुलिस पहुंची। शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

एसपी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि चार अपराधी थे, सीने पर दाएं साइड में एक गोली मारी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना स्थल पर पुलिस कैंप कर रही है। एफएसएल की टीम बुलाई गई है। पोस्टमॉर्टम के लिए शव अस्पताल में भेजा गया है। पुराना विवाद है जिस पर जांच की जा रही है। जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button