
LP Live, Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर शहर के सिटी सेंटर मार्किट में स्थित स्टेट जीएसटी कार्यालय में बुधवार को सर्राफा व्यापारियों की जीएसटी अधिकारियों के साथ वार्ता हुई। इस दौरान धनतेहरस से लेकर दीपावली तक हुई आभूषणों की खरीदारी आदि विषय पर अधिकारियों के साथ व्यापारियों की चर्चा हुई। जीएसटी अधिकारियों ने व्यापारियों से जीएसटी पंजीकरण बढ़ाने और बिलों पर ही क्रय-विक्रय के निर्देश दिए।
स्टेट जीएसटी विभाग के सभागार में संयुक्त आयुक्त सिद्धेश चन्द्र दीक्षित, राजनाथ तिवारी और उपायुक्त मनोज शुक्ल का सर्राफा व्यापारियों ने स्वागत किया। इसके बाद बैठक में व्यापारियों की ओर से मुख्य रूप से सर्राफा व्यापारी श्रेय गोयल, मनोज पुंडीर आदि ने व्यापार से संबंधित अपने विचार साझा किए। इसके बाद अधिकारियों ने व्यापारियों से अपेक्षा करी कि वह जीएसटी अधिनियम में प्रदत्त प्राविधानों के अनुसार व्यापार करते हुए प्रत्येक सम्व्यवहार हेतु इनवाइस जारी कर वसूले गए कर को राजकीय कोष में जमा करायेंगे। निर्देश दिए कि व्यापारी बिना इनवाइस के क्रय विक्रय करते हो तो उन्हें चिन्हित कर विभाग को अवगत कराया जाये।
ये रहे मौजूद
श्रेय गोयल-फर्म सर्वश्री सतीश चन्द ज्वैलर्स, महामंत्री मनोज पुण्डीर फर्म सर्वश्री जैन आभूषण पैलेस के साथ संदीप गोयल-फर्म सर्वश्री सतीश चन्द ज्वैलर्स, तनमय जैन फर्म सर्वश्री जैन आभूषण पैलेस, मोहित गोयल फर्म सर्वश्री उदयराम मित्रसेन, राहुल गोयल फर्म सर्वश्री महेन्द्र कुमार, अमित भौसले फर्म सर्वश्री एस०आर०बी० गोल्ड टेस्टिंग एण्ड एक्स. सतीश मोहन- फर्म सर्वश्री सतीश मोहन शिव मोहन, मदन लाल फर्म सर्वश्री मदनलाल एण्ड संस, नमन वर्मा- फर्म सर्वश्री मुरारी लाल परमात्मा शरन, अभिनव वर्मा- फर्म सर्वश्री प्रदीप कुमार अभिनव कुमार, विनय वर्मा – फर्म सर्वश्री मुरारी लाल रमेशचन्द, मुकुल वर्मा- फर्म सर्वश्री अकाश गंगा ज्वैलर्स, यश कपूर फर्म सर्वश्री यश कपूर, मनोज पुण्डीर- फर्म सर्वश्री अरिहंत ज्वै० पैलेस, पुनीत सिंघल फर्म सर्वश्री बुद्धा ज्वैलर्स, सक्षम वर्मा-फर्म सर्वश्री रघुवीर सिंह प्रबीन कुमार के प्रतिनिधियों द्वारा बैठक में प्रतिभाग किया गया।
Post Views: 32













Total views : 91448