Select Language :

Home » एजुकेशन » MDS विद्या मन्दिर के विद्यार्थियों ने बनाए आकर्षक मॉडल

MDS विद्या मन्दिर के विद्यार्थियों ने बनाए आकर्षक मॉडल

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर (मन्सूरपुर): स्थानीय एमडीएस विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज, मिल मन्सूरपुर में शुक्रवार को विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा 5 से 11 तक के छात्र-छात्राओं ने अपनी वैज्ञानिक सोच और नवाचार का अद्भुत प्रदर्शन किया। आयोजन की खास बात यह रही कि विज्ञान के साथ-साथ देशभक्ति का भी संगम देखने को मिला। विद्यार्थियों और शिक्षक गणों ने महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक संदीप कुमार, प्रधानाचार्य अनिल कुमार और संचालक अनिल शास्त्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रदर्शनी में नन्हे वैज्ञानिकों ने ‘चंद्रयान-3’ से लेकर ‘स्मार्ट ग्लासेस’ और ‘भूकंप सूचक यंत्र’ जैसे जटिल मॉडल प्रस्तुत कर निर्णायक मंडल को हैरान कर दिया।
प्रबंधक संदीप कुमार ने बताया कि इस प्रदर्शनी का लक्ष्य बच्चों में तार्किक क्षमता विकसित करना है। प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आज का युग तकनीक का है और ऐसे प्रयोग बच्चों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं। अंत में, उत्कृष्ट मॉडल बनाने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अनुज चपराना, अंकिता बत्रा, सर्वेश राठी और समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 7 2 3 4 6
Total views : 226060

Follow us on