
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत भोपा रोड बाईपास क्रॉसिंग स्थित आवासीय योजना में निर्मित भवनों की चाबी वितरण समारोह का आयोजन शुक्रवार को प्राधिकरण कार्यालय परिसर में किया गया। लगभग 15 करोड़ रुपये की लागत से बने 224 भवनों में से पूर्व में लॉटरी 11 मार्च 2024 के माध्यम से आवंटित 209 लाभार्थियों को आज विधिवत चाबियां सौंपी गईं। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने इस सौगात को होली व रमजान का तौफा बताया है। 
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्राधिकरण की उपाध्यक्ष कविता मीना के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बोर्ड के नामित सदस्य शरद शर्मा, गजे सिंह, उद्योगपति कुशपुरी सहित प्राधिकरण के सचिव एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Post Views: 101













Total views : 218150