उत्तर प्रदेशराज्यशिक्षा

प्रधानाध्यापिका को मिला हिंदी साहित्य शिरोमिण गौरव अवार्ड

LP Live, Muzaffarnagar/ Jammu: जम्मू में हुए 24वें अंतरराष्ट्रीय शोध सेमिनार में जनपद के कंपोजिट विद्यालय कन्या पाठशाला की प्रधानाध्यापिका रुचि गर्ग को अंतराष्ट्रीय हिंदी साहित्य शिरोमणि गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया।
गोपाल किरण समाजसेवी संस्था ग्वालियर द्वारा आयोजित एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय शोध सेमिनार में कंपोजिट विद्यालय नई मंडी कन्या पाठशाला की प्रधानाध्यापिका रुचि गर्ग को अंतरराष्ट्रीय हिंदी साहित्य शिरोमणि गौरव अवार्ड सम्मानित मिला। शिक्षिका रुचि गर्ग ने बताया कि यह संस्था प्रतिवर्ष इस प्रकार के शोध सेमिनार का आयोजन देश के अलग-अलग राज्यों में करती है, जिसमें देश-विदेश के विभिन्न वर्गों से जुड़े हुए शिक्षक,लेखक, कवि ,रंगकर्मी ,चित्रकार, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता आदि को हिंदी के विकास और विस्तार में योगदान देने पर सम्मानित करती है। उन्होंने बताया कि उन्हें जम्मू में हुए कार्यक्रम में विकसित भारत और हिंदी का वैश्विक विस्तार पर विचार रखने का अवसर मिला। इस अवसर पर साहित्यकार एवं रंगकर्मी पदमश्री से विभूषित मोहन सिंह, डा. वीपी अशोक पुलिस अधीक्षक लखनऊ,  डॉ अनिला सिंह चाडक प्राचार्य एटोमिक एनर्जी कालेज मुबंई, आंध्र प्रदेश की संयुक्त निदेशक डा. एस शोभा रानी आदि मौजूद रहे।

 

 

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button