Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » हाथरस: होली के मौके पर यमुना एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर स्लीपर बस की टक्कर से वैन के उड़े परखच्चे, 3 महिलाओं समेत 6 की मौत

हाथरस: होली के मौके पर यमुना एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर स्लीपर बस की टक्कर से वैन के उड़े परखच्चे, 3 महिलाओं समेत 6 की मौत

दिल्ली से धौलपुर जा रहे वैन में सवार परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़, बस चालक समेत 3 गिरफ्तार
लोकपथ लाइव, हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जहां एक तेज रफ्तार डबल डेकर स्लीपर बस ने आगे चल रही वैन को जोरदार टक्कर मार दी। इस भषण हादसे में हृदयविदारक हादसे में तीन महिलाओं सहित कुल छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

How to Make a News Portal

पुलिस के अनुसार यमुना एक्सप्रेसवे पर सादाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरिया गढ़ी गांव के पास यह हादसा हुआ। यह दुर्घटना मंगलवार तड़के लगभग 4:20 बजे हुई। वैन में सवार सभी 16 लोग दिल्ली के प्रेम नगर इलाके के निवासी थे और राजस्थान के धौलपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नोएडा से गोरखपुर की ओर जा रही निजी स्लीपर बस ने वैन को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन का पिछला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। इस हादसे में तीन महिलाओं सहित कुल छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक राम आनंद कुशवाह, सादाबाद के क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

मृतकों की पहचान
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान दिल्ली निवासी दिनेश (50), उनकी पत्नी सुनीता (48), विजय बघेल (27), उनकी पत्नी पिंकी बघेल (26), लोकेश (35) और नाथू देवी (65) के रूप में हुई है। तीन बच्चों, दो पुरुषों और एक महिला सहित छह अन्य को गंभीर चोटें आई हैं. गनीमत ये रही कि इस हादसे में वैन चालक सुरक्षित है। घायलों में बच्चों की स्थिति को देखते हुए उन्हें तुरंत आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। चिकित्सकों के अनुसार दो बच्चों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है, लेकिन अन्य का उपचार जारी है।

ओवरटेकिंग बनी मौत की वजह
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण बस चालक द्वारा वैन को गलत तरीके से ओवरटेक करने का प्रयास करना सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बस के चालक, परिचालक और ऑपरेटर को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बस मालिक के विरुद्ध भी कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

प्रशासनिक सतर्कता
घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक राम आनंद कुशवाह और सादाबाद के क्षेत्राधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दिल्ली में उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 7 3 5 0 5
Total views : 229807

Follow us on