Select Language :

Home » एजुकेशन » बेटियों के सम्मान से महका एमजी पब्लिक स्कूल, मिले चांदी के सिक्के

बेटियों के सम्मान से महका एमजी पब्लिक स्कूल, मिले चांदी के सिक्के

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। सरकुलर रोड स्थित एमजी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में शुक्रवार को कक्षा 12वीं (सत्र 2025-26) की छात्राओं के लिए एक भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। एमजी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में 150 से अधिक छात्राओं को चांदी के सिक्के भेंट कर सम्मानित किया गया। मंच पर अपनी लाडलियों को सम्मान पाता देख अभिभावकों की आंखें छलक आईं।

How to Make a News Portal

समारोह में मुख्य अतिथि ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश चंद गोयल ने कहा कि बेटियों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना ही उनके जीवन का मुख्य ध्येय है। उन्होंने अपने पिता, कर्मयोगी स्वर्गीय हरबंस लाल गोयल के पदचिह्नों पर चलते हुए समाज सेवा की इस परंपरा को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया। स्कूल प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल और कोषाध्यक्ष रोहित सिंघल ने भी छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने अतिथियों का स्वागत करते हुए छात्राओं को आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्राओं को ईमानदारी और कठिन परिश्रम का मार्ग अपनाने के लिए प्रेरित किया। समारोह में मौजूद अभिभावकों ने विद्यालय के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं और स्टाफ का पूर्ण सहयोग रहा।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 8 3 8 8 2
Total views : 263305

Follow us on